एक्सप्लोरर

BLOG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद किन बदलावों के हैं संकेत

विजय शंकर को नंबर चार पर फिट करने के इरादे से लंदन ले जाया गया था. उन्होंने बल्लेबाजी में बहुत निराश किया है. ऐसा नहीं कि उनके करियर पर संकट है क्योंकि अभी उन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. लेकिन ये तय है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके ऊपर लगातार दांव लगाना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है.

भारतीय टीम के खिलाड़ी और फैंस अफगानिस्तान के मैच को कतई याद नहीं रखना चाहेंगे. अफगानिस्तान के अलावा विश्व कप में शामिल और कोई टीम होती तो भारत की हार तय थी. अफगानिस्तान ने भी नाक में दम तो कर ही दिया था. वो तो भला हो कि भारतीय गेंदबाजों ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया वरना भारत के अभियान पर काला टीका लग जाता. अब यहां से भारतीय खेमे में थोड़ी बेचैनी बढ़ेगी. इस बात पर चर्चा होगी कि आखिर गलती कहां हुई और उन गलतियों को सुधारा कैसे जाए. सबसे बड़ा सवाल तो प्लेइंग 11 पर होगा. इसके अलावा चर्चा इस बात पर भी होगी कि क्या भारतीय टीम को अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने की जरूरत है. कब खुद को साबित करेंगे विजय शंकर सबसे बड़ा संकट विजय शंकर की फॉर्म को लेकर है. विजय शंकर को नंबर चार पर फिट करने के इरादे से लंदन ले जाया गया था. उन्होंने बल्लेबाजी में बहुत निराश किया है. ऐसा नहीं कि उनके करियर पर संकट है क्योंकि अभी उन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. लेकिन ये तय है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनके ऊपर लगातार दांव लगाना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ वो 15 गेंद पर 15 रन ही बना पाए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने 41 गेंद पर 29 रन ही बनाए. लंबे शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी के साथ प्लेइंग 11 में शामिल किए गए विजय शंकर स्ट्राइक रोटेट करने में बुरी तरह नाकाम रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ अगर उन्होंने सिंगल-डबल भी लिए होते तो भारत का स्कोर कम से कम 250 तक तो पहुंचाया ही जा सकता था. अफगानिस्तान के खिलाफ उनसे एक ओवर भी ना फिंकवा कर विराट कोहली ने ये भी साबित कर दिया कि वो उन्हें परफेक्ट ऑलराउंडर की श्रेणी में अभी नहीं रख रहे हैं. विजय शंकर के ऊपर तमाम लोगों की निगाहें इसलिए भी हैं क्योंकि उन्हें अंबाती रायडू को नजरअंदाज कर विश्व कप टीम में शामिल किया गया था. ऐसा क्यों किया गया, इस सवाल के जवाब में चयनकर्ताओं ने कहा था कि वो थ्री-डायमेंशनल क्रिकेटर हैं. जिस पर अंबाती रायडू ने तल्ख टिप्पणी भी की थी. ऐसे में विजय शंकर को हर मैच में इम्तिहान देना होगा. वो मैच दूर नहीं जब प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत के लिए उन्हें जगह बनानी होगी. भुवनेश्वर कुमार को करना होगा इंतजार शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में मोहम्मद शमी हीरो रहे. विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले वो दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. इससे पहले ये कारनामा चेतन शर्मा ने किया था. मोहम्मद शमी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दसवें गेंदबाज हैं. ऐसे में अब सवाल भुवनेश्वर कुमार को लेकर है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में तकलीफ की वजह से वो मैदान से बाहर हुए थे. अब अगर वो फिट भी हो जाते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 में वापसी के लिए इंतजार करना होगा. मोहम्मद शमी ने पहले ही मैच में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है. बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव संभव ऋषभ पंत जब भी आते हैं उन्हें लोवर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कराने के पक्ष में है. जिससे वो आखिरी ओवरों में तेज गति से रन बटोर सकें. इस बदलाव की सूरत में महेंद्र सिंह धोनी या केदार जाधव में से किसी एक को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी होगी. धोनी इसलिए ज्यादा मुफीद लगते हैं क्योंकि उनके पास बड़े टूर्नामेंट्स का अनुभव तो है ही साथ ही साथ वो अपनी पारी को जमाने में थोड़ा वक्त लेते हैं. उनकी शुरूआत ज्यादातर मैचों में धीमी होती है लेकिन पारी के खत्म होते होते वो स्ट्राइक रेट बेहतर कर लते हैं. केदार जाधव भी भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. अब भारतीय टीम को अगला मैच 27 जून को वेस्टइंडीज से खेलना है. वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले मैच में न्यूज़ीलैंड को परेशान कर दिया था. न्यूज़ीलैंड ने बड़ी मुश्किल से पांच रनों से मैच जीता. ऐसे में अगले मैच से पहले टीम इंडिया को बहुत सतर्क रहना होगा. बदलावों पर सकारात्मक बातचीत करनी होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget