एक्सप्लोरर

एडम गिलक्रिस्ट बोले, 'विदेशों में सीरीज़ जीत के लिए टीम इंडिया को मानसिक रूप से होना होगा मजबूत'

इंग्लैंड में वनडे सीरीज में गंवाने के बाद भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है और टीम अब पांचवें और अंतिम टेस्ट को बचाने के लिए जूझ रही है.

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने सुझाव दिया कि भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज तो हैं लेकिन उन्हें विदेश में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है.

इंग्लैंड में वनडे सीरीज में गंवाने के बाद भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है और टीम अब पांचवें और अंतिम टेस्ट को बचाने के लिए जूझ रही है.

उन्होंने यहां कहा, ‘‘विदेशों में खेलना चुनौतीपूर्ण है. मेरा मानना है कि भारत के पास मजबूत गेंदबाजी इकाई और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं. उनमें विदेश में सीरीज जीतने की काबिलियत है, शायद उन्हें शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होने की जरूरत है.’’

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर गिलक्रिस्ट ने ये बातें कहीं.

सीरीज में कोहली की कप्तानी के बारे में गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान के सकारात्मक रवैये की प्रशंसा की.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विराट की कप्तानी की दृढ़ता बहुत पसंद हैं और वह जिस तरह से सकारात्मक रहकर टीम को अपने साथ आगे बढ़ाते हैं, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं. तकनीकी रूप से मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैंने ज्यादा मैच नहीं देखे, सिर्फ हाई लाइट ही देखे हैं.’’

गिलक्रिस्ट ने यह भी कहा कि वह कोहली की आक्रामकता के भी मुरीद हैं, हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि वह कभी कभार हद पार कर देता है.

उन्होंने कहा, ‘‘विराट ऐसा खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम और देश को आगे बढ़ाने के प्रति जुनूनी है. मुझे उसकी कप्तानी में सकारात्मक चीज दिखायी देती है.’’

भारतीय टीम नवंबर से लेकर अगले साल जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसमें टीम चार टेस्ट मैच, तीन टी20 और इतने ही वनडे खेलेगी.

कोहली के ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से कड़वे रिश्तों के बारे में पूछने पर गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय कप्तान पिछले दौरे के बाद से परिपक्व हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई दर्शक हमेशा प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को काफी परेशान कर देते हैं. उस अंतिम दौरे के बाद से विराट काफी परिपक्व हो गया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget