एक्सप्लोरर

भारत अपना वर्चस्व खोता है तो यह खतरनाक होगा: स्टार इंडिया सीईओ

भारत अपना वर्चस्व खोता है तो यह खतरनाक होगा: स्टार इंडिया सीईओ

नई दिल्ली: भारत में खेलों के प्रमुख प्रसाकरणकर्ता-स्टार इंडिया का मानना है कि अगर विश्व पटल पर प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्रों में भारतीय क्रिकेट का वर्चस्व खत्म होता है तो यह विश्व क्रिकेट के लिए खतरनाक हो सकता है. स्टार के पास 2015 से 2023 तक भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों तथा आईसीसी टूर्नामेंट्स का प्रसारण अधिकार है.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्टार इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदय शंकर के हवाले से लिखा है, "अगर आईसीसी द्वारा बीसीसीआई को किनारे किया जाता है तो व्यापार करने का जोखिम बेहद ज्यादा हो जाएगा."

शंकर ने यह बात आईसीसी के उस कदम पर कही जिसमें उसने क्रिकेट के तीन बड़े देशों को किनारे करने की बात कही है. आईसीसी की हाल ही में हुई बैठक में उसने नए वित्तिय ढांचे का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत बीसीसीआई की मौजूदा कमाई 2014 में लगाए गए अनुमान से लगभग आधी रह जाएगी.

इस प्रस्ताव को बैठक में 8-2 की वोटिंग से पारित कर दिया गया था. जून में होने वाली बैठक में इसे अंतिम अनुमति मिलने का इंतजार है. वेबसाइट ने शंकर के हवाले से लिखा है, "अगर भारत अग्रिणी भूमिका नहीं निभाता है और अपनी आवाज खो बैठता है तो यह वैश्विक क्रिकेट के लिए नुकसानदायक होगा."

उन्होंने कहा, "हमारे लिए इस समय समस्या इस बात की है कि हम क्रिकेट में अब आम सहमति वाला रिश्ता नहीं देख रहे हैं. क्रिकेट की ताकत इस बात से है कि इसमें सभी लोग साथ हों. वैश्विक क्रिकेट को चलाने वाले नेतृत्व की जिम्मेदारी इसे आगे ले जाने की है. लेकिन यह रिश्ता टूटता नजर आ रहा है. इस समय हमारी सबसे बड़ी समस्या आईसीसी और बीसीसीआई में आई दरार को लेकर है. हमें क्रिकेट की राजनीति से कुछ नहीं करना."

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कई उतार चढ़ावों से गुजरा है, जिसमें आईसीसी के साथ मतभेद तथा लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद आाया भूचाल भी शामिल हैं. इसी को देखते हुए स्टार ने बीते दिनों भारतीय क्रिकेट टीमों के जर्सी प्रायोजक के तौर पर एक मार्च को खत्म हो रहे अनुबंध को नवीकरण न करने का फैसला किया है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget