एक्सप्लोरर

जानिए- सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस स्थिति में किस टीम से हो सकता है, समझें पूरा गणित

India in Semi finals: विश्व कप 2019 अपने आखिरी पड़ाव में आ चुका है. तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन चौथी टीम का फैसला होना अभी बाकी है.

विश्व कप 2019 अपने आखिरी पड़ाव में आ चुका है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में चौथी टीम के लिए पॉइंट्स टेबल का गणित उलझ गया है. अंतिम चार की रेस में अब न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन समीकरण ऐसा बन चुका है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश का सेमीफाइल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है.

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और मेजबान इंग्लैंड हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सेमीफाइनल में कौनसी टीम किससे भिड़ सकती है.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कल हुए मुकाबले से पहले समीकरण यह था कि अगर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को हरा देती तो पाकिस्तान के पास मौका था कि वह सेमीफाइनल में पहुंच जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ मेजबान ने किवी टीम को 119 रन से हरा दिया.

अब अंकतालिका की गणित के मुताबित पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को एक बड़े अंतर से हराना होगा.

क्या है पॉइंट्स टेबल का गणित ?

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान अबतक कुल 8 मैच खेली है जिसमें उसे चार में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

इस तरह पाकिस्तान के पास -0.792 रनरेट के साथ 9 अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम के पास 9 मैचों में पांच जीत और तीन हार के साथ 11 अंक हैं जबिक उसका रन रेट +0.175 का है.

ऐसे में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश खिलाफ मुकाबले को जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. जबतक की वह कम से कम 308 रनों के बड़े अंतर से उसे नहीं हारती है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में आजतक कोई भी टीम इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पाई है.

सेमीफाइनल में किससे हो सकती है किसकी भिड़ंत

सेमीफाइनल में पहुचने वाली पहली तीन टीमों में ऑस्ट्रेलिया और भारत को अभी एक-एक मैच खेलना है. ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी जबकि भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ है.

मौजूदा पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबिक भारत 13 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर. अब दोनों ही टीमों की निगाहें अकंतालिका में पहले स्थान पर होगी.

ऐसे में भारतीय टीम अगर श्रीलंका को हराती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और वह पहले स्थान पर पहुंच जाएगी लेकिन उसके लिए यह जरूरी है कि साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी हालत में जीत दर्ज करे. अगर ऐसा होता है तो समीकरण के मुताबिक भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम के साथ भिड़ेगी जो न्यूजीलैंड हो सकती है. और दूसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान इंग्लैंड के साथ. हालांकि अगर ऐसा नहीं होता है तो उस स्थिति में भारत का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगा.

ऐसे में सेमीफाइनल के दो विजेता टीमों की भिड़ंत 14 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मुकाबले में होगी.

जानिए- सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस स्थिति में किस टीम से हो सकता है, समझें पूरा गणित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget