एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट में कर दिया क्लियर, एकतरफा नहीं होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की यह सीरीज

IND vs AUS 1st Test: पर्थ टेस्ट में पहले दिन भारत जहां 150 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने जवाब में 67 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिए हैं.

India vs Australia 1st Test Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट, पर्थ का मैदान और पहले ही दिन मैदान पर जो हुआ, उसे देख साफ हो गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बहुत रोमांचक रहने वाली है. सीरीज शुरू होने से पहले कई दिग्गजों ने भविष्यवाणी करके बताया था कि यह शृंखला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहने वाली है. पर्थ टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं और वह अब भी टीम इंडिया से 83 रन पीछे है. खासतौर पर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने साफ कर दिया कि बॉर्डर-गावस्कर का परिणाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन यह सीरीज एकतरफा नहीं होगी.

जसप्रीत बुमराह ने कर दिया साफ

भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, लेकिन केएल राहुल, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी और ध्रुव जुरेल को छोड़ टीम का कोई बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. नितीश ने अपने टेस्ट डेब्यू में 41 रन की पारी खेलकर प्रभावित किया, लेकिन अथक प्रयासों के बाद भी भारतीय टीम महज 150 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की क्योंकि 2 ओवरों में स्कोर 13 रन हो चुका था. मगर जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी को आउट किया, उसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. कप्तान बुमराह अपने स्पेल की पहली 23 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को आउट कर चुके थे. बुमराह देखने में शांत लगते हों, लेकिन उनके द्वारा सेट की गई फील्डिंग बहुत आक्रामक रही. वो अब तक कुल 4 विकेट ले चुके हैं.

सिराज और हर्षित ने भी उठाया फायदा

जसप्रीत बुमराह ने एक ओर से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. इसी का फायदा मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने भी उठाया. सिराज अब तक 2 और हर्षित एक विकेट ले चुके हैं. विश्व में ऐसी बहुत कम टीम हैं जो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर हरा चुकी हों. पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे हैं और भारतीय गेंदबाजी में आक्रामकता से साफ हो गया है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी एकतरफा तो किसी हालत में नहीं रहने वाली.

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2025 Live Streaming: कितने बजे नीलामी होगी शुरू? किस टीवी चैनल और मोबाइल एप पर देख सकेंगे लाइव? जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget