एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत ने नहीं बनाया है अहमदाबाद में सबसे बड़ा ODI टोटल, दक्षिण अफ्रीका के नाम है यह रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd ODI: भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 356 रन बनाकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

Highest ODI Totals in Ahmedabad: भारत ने तीसरे वनडे मैच में पहले खेलते हुए 356 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के शतक के अलावा विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. यह अहमदाबाद में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. भारतीय टीम के सर्वोच्च वनडे स्कोर की बात करें तो वह 418 रन है, जो उसने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था.

मौजूदा वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही क्योकि कप्तान रोहित शर्मा केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल और विराट कोहली ने 116 रनों की साझेदारी की और उसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 104 रन जोड़े. एक समय टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए थे, लेकिन भारतीय टीम ने अगले 101 रन के भीतर सारे 7 विकेट गंवा दिए.

अहमदाबाद में किसी टीम द्वारा बनाए गए 5 सर्वोच्च स्कोर

अहमदाबाद में वनडे क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 365 रन है, जो साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया था. अब 356 रन बनाकर टीम इंडिया इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई है. यह भारत द्वारा अहमदाबाद में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी है. इससे पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में सबसे बड़ा स्कोर 325 रन था, जो उसने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था.

  • 365 रन - दक्षिण अफ्रीका (बनाम भारत)
  • 356 रन - भारत (बनाम इंग्लैंड)
  • 325 रन - भारत (बनाम वेस्टइंडीज)
  • 324 रन - वेस्टइंडीज (बनाम भारत)
  • 319 रन - पाकिस्तान (बनाम भारत)

वनडे में भारत का सर्वोच्च स्कोर

भारतीय टीम द्वारा वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो यह 418 है. इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 414 रन है, जो टीम इंडिया ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. भारतीय टीम अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 7 बार 400 या उससे अधिक स्कोर बना चुकी है.

यह भी पढ़ें:

इधर इंग्लैंड को रुला रही टीम इंडिया, उधर श्रीलंका ने कर दिया उलटफेर; ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget