एक्सप्लोरर

T20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है इंडिया, जानें इंग्लैंड के खिलाड़ी ने क्यों किया ऐसा दावा

इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन इंडिया में होने जा रहा है. भारत में वर्ल्ड कप होने की वजह से टीम इंडिया को इस साल विजेता बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने भी बताया है कि क्यों इंडिया को अपने घर में हराना बेहद ही मुश्किल काम है.

इस साल अक्टूबर-नवंबर में इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इंडियन क्रिकेट टीम अपनी जमीन पर हो रहे वर्ल्ड कप में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर भी इस बात से सहमत है. बटलर का मानना है कि टीम इंडिया के पास अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है.

बटलर ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बताया है. बटलर ने कहा, ''विश्व कप में मेजबान देश की ओर देखते हो, विशेषकर जब वह भारत जितनी मजबूत टीम हो जो इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होगी.''

बटलर ने पिछले कुछ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड के आधार पर टीम इंडिया की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''कई शानदार टीमें हैं, पिछले कुछ विश्व कप में मेजबान देशों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. बेशक भारत सभी प्रारूप में मजबूत है और टी20 भी इससे अलग नहीं है और विशेषकर स्वदेश में खेलने के कारण मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं.''

भारत के पास है शानदार मौका

भारत और इंग्लैंड को शुक्रवार से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है और बटलर ने कहा कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप जैसे हालात से सामंजस्य बैठाने का शानदार मौका होगा. उन्होंने कहा, ''इस श्रृंखला में खेलना हमारे लिए अहम होगा और उम्मीद करते हैं कि हम इसे जीतेंगे और मनोबल हासिल करेंगे. एक समूह के रूप में एकजुट होंगे और विश्व कप से पहले स्पष्टता होगी. इसलिए विश्व कप के हालात में भारत के खिलाफ खेलना एक टीम के रूप में हमारे पास शानदार मौका है.''

बता दें कि जोस बटलर इंडिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए थे. लेकिन इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए बटलर की टीम में वापसी हुई है.

ICC ने नई T20 रैंकिंग जारी की, टीम इंडिया को इन दो कैटेगरी में हाथ लगी निराशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget