एक्सप्लोरर

IND vs ENG: क्या पहले टेस्ट में विलेन बनेगी बारिश? हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज; जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG 1st Test: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जाएगा. लेकिन हैदराबाद में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? क्या पहले टेस्ट में बारिश विलेन बन सकती है?

IND vs ENG Weather Forecast & Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होगी. लेकिन हैदराबाद में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? क्या पहले टेस्ट में बारिश विलेन बन सकती है? बहरहाल, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है.

हैदराबाद में बारिश के आसार नहीं!

मौसम विभाग की मानें तो भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट में बारिश के आसार नहीं हैं. हैदराबाद में 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच बारिश नहीं होगी. पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में एवरेज तापमान तकरीबन 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लेकिन बारिश के आसान नहीं हैं.

क्या हैदराबाद में आसानी से बनेंगे रन?

आंकड़ें बताते हैं कि इस ग्राउंड पर बैटिंग करना आसान रहा है. साथ ही टीमें पहले बैटिंग करना पंसद करती है. हालांकि, जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ता जाता है बैटिंग मुश्किल होती जाती है. खासकर, इस विकेट पर स्पिनरों के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता है. हैदराबाद में एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 404 रन है. जबकि एवरेज सेकेंड इनिंग स्कोर 377 रन रहा है. इसके अलावा तीसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 205 रन है. वहीं, चौथी इनिंग में एवरेज स्कोर 131 रन है. लिहाजा, इस पिच पर टीमें चौथी इनिंग में बैटिंग से बचना चाहेंगी.

क्या कहते हैं राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़ें?

अब तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 टेस्ट खेले जा चुके हैं. जिसमें टीम इंडिया को 4 जीत मिली है. इसके अलावा 1 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 687 रनों का स्कोर बनाया था. वहीं, इस ग्राउंड पर सबसे कम टेस्ट स्कोर 127 रन है. वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ महज 127 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? हैदराबाद टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND Vs ENG: सरफराज को नहीं मिला किस्मत का साथ, विराट कोहली की जगह उनके साथी को मिलेगा मौका

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget