एक्सप्लोरर

IPL की वजह से एकसाथ 3 टीमें उतार सकता है भारत, होली पर दिनेश कार्तिक का 'विराट' बयान

Dinesh Karthik: RCB के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत एकसाथ दो नहीं, बल्कि 3 टीम उतरा सकता है. उन्होंने इसका श्रेय IPL को दिया.

Dinesh Karthik Statement on India 3 Teams: भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके RCB के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और फिनिशर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है. होली के मौके पर दिनेश कार्तिक ने कहा कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढ़ा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की 3 नेशनल टीम उतार सकता है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा से बातचीत में दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आईपीएल की भूमिका की तारीफ की. कार्तिक ने कहा, "आईपीएल ने हमारे सभी खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता भरी है. पैसे और आर्थिक फायदों से बुनियादी ढांचा भी मजबूत हुआ है और जब ढांचा मजबूत होता है तो खेल का स्तर बेहतर होता ही है."

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "हम कह सकते हैं कि आईपीएल के आने के बाद से अब भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय पर दो से तीन टीमें उतार सकता है. भारत के पास प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का भंडार है. मैंने आईपीएल में अपने पहले साल में ग्लेन मैकग्रा के साथ खेला और उनके साथ अभ्यास करके मुझमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास और सोच आई."

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कई मौकों पर अब बीसीसीआई एकसाथ भारत की दो टीमें उतार चुका है. हाल ही में जब टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन ने कहा था कि भारत की बी टीम भी यह चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकती थी.

आईपीएल से टीम इंडिया में कई प्रतिभावान खिलाड़ी आए हैं. इसमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम सबसे पहले जहन में आता है, क्योंकि भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में उनका अहम योगदान रहा. इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी आईपीएल की ही खोज हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल से भारतीय टीम में आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget