एक्सप्लोरर

WT20 से क्रिकेट की नई बुलंदियों पर पहुंचे विराट

WT20 से क्रिकेट की नई बुलंदियों पर पहुंचे विराट



WT20 से क्रिकेट की नई बुलंदियों पर पहुंचे विराट



नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट के ‘पोस्टर ब्वॉय’ विराट कोहली ने खुद को महान खिलाड़ियों की जमात में शामिल करते हुए नई उंचाइयों को छुआ जबकि शीर्ष गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण मेजबान टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई.



खिताब से कम पर संतोष नहीं करने वाले भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को सेमीफाइनल में टीम की हार नागवार गुजरी होगी. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम से उम्मीद थी कि अपनी सरजमीं पर वह दूसरी बार ताबड़तोड़ क्रिकेट में बादशाहत साबित करेगी.



कोहली ने अकेले दम पर जहां भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, वहीं आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी औसत खास नहीं रही. दोनों ने पांच मैचों में कुल आठ विकेट ही लिये. टर्निंग विकेटों पर वे गेंद को टर्न नहीं करा सके और बल्लेबाजों की ऐशगाह वानखेड़े की पिच पर तो उनकी जमकर धुनाई हुई.



सकारात्मक पहलुओं की बात करें तो कोहली ने खुद को सचिन तेंदुलकर का वारिस साबित कर दिया जो करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों का बोझ कंधे पर लेकर खेलते रहे हैं.



कोहली ने पांच मैचों में 273 रन बनाये लेकिन रनों के आंकड़ों से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी का कौशल देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली.



टर्निंग पिच पर पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने नाबाद 82 रन बनाये. सेमीफाइनल में भी उसने नाबाद 89 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर दिया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. कोहली के 29 चौके बेहतरीन शॉट्स थे चाहे वह कवर ड्राइव हो या स्क्वेयर कट. कोहली को हटा दिया जाये तो टी20 विश्व कप में भारत का कोई दूसरा नायक नहीं दिखता. 



विकेटों के बीच धोनी की दौड़ शानदार रही और उतना ही यादगार रहा बांग्लादेश के खिलाफ मुस्तफिजुर रहमान को दौड़कर आउट करना. कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय धोनी रहे जिन्होंने पांच मैचों में 89 रन बनाये. रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके. रोहित ने हालांकि सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया.



अंतिम चार में रहना भले ही प्रभावी दिखे लेकिन कई मौकों पर ऐसा लगा कि धोनी अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव कर सकते थे. जामथा हो या ईडन गार्डन , हरभजन सिंह के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारा जा सकता था.



इस साल हरभजन ने एकमात्र टी20 मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला है जो टेस्ट मैचों में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज के साथ नाइंसाफी है.



गेंदबाजी में भारत के लिये आशीष नेहरा ने अच्छा प्रदर्शन किया. युवा जसप्रीत बुमरा ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन 19वां ओवर फेंका जबकि हार्दिक पंड्या ने दिखाया कि अभी सुधार की गुंजाइश है.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget