एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है भारत और पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है भारत और पाकिस्तान


लंदन: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर दस साल बाद रविवार को किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे. मौका होगा चैम्पियंस ट्रॉ़फी का फाइनल जहां दोनों की साख दांव पर है और जीत से कम दोनों को कुछ मंजूर नहीं. 


 


इससे पहले यह दोनों पड़ोसी मुल्क टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में 2007 के फाइनल में भिड़े थे, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भारत ने जीता था. यह पहला मौका था जब भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था.


 


धौनी के नेतृत्व वाली टीम युवा थी लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली यह टीम अनुभवी है. उस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे रोहित शर्मा, धोनी, युवराज इस टीम के अगुआ हैं. 


 


आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत पाकिस्तान पर हमेशा से हावी रहा है. 12 मैच भारत ने जीते हैं और दो सिर्फ पाकिस्तान ने. एक मैच परिणाम विहीन रहा है. बेशक आंकड़े भारत के पक्ष में रहे हैं लेकिन कोहली की सेना सरफराज अहमद की युवा पाकिस्तानी टीम को कतई हल्के में नहीं लेगी. 


 


आखिरी इस टीम ने पहले मैच में भारत से ही हार खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को मात देकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है.


 


वहीं पहले मैच में मिली हार से आहत पाकिस्तान भारत को जवाब देने को उतारु है. अहम मैच से पहले उसे एक अच्छी खबर मिली है. उसके चोटिल गेंदबाज मोहम्मद आमिर फिट होकर भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हैं. आमिर के अलावा जुनैद खान उसकी गेंदबाजी में अमह रोल अदा करेंगे. 


 


हालांकि पाकिस्तान के लिए भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम का सामना करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा. 


 


मौजूदा विजेता का शीर्ष क्रम इस टूर्नामेंट में हर मैच में रन उगल रहा है. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी की विशेषज्ञ जोड़ी का दर्जा पा चुकी है. पिछले सीजन में भी इस जोड़ी ने भारत को खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था.


 


इन दोनों के अलावा कप्तान विराट आकर सिर्फ रन करना जानते हैं. युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर के मैच में अर्धशतक जड़ा था तो वहीं निचले क्रम में केदार जाधव, धोनी और हार्दिक पांड्या की तेजी से रन बटोरने तथा मुश्किल परिस्थति में से मैच निकालने की खूबी से टीम को गहराई मिलती है. 


 


स्पिन क्षेत्र में पाकिस्तान के पास इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज के रूप में दो विकल्प हैं. सेमीफाइनल मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाद रुमान रइस भारत के लिए कुछ सरदर्दी इसलिए खड़ी कर सकते हैं क्योंकि मौजूदा विजेता पहली बार उनकी गेंदों की रफ्तार नापेगी. 


 


वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी भी इस टूर्नामेंट में संतुलित रही है. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शुरुआती ओवरों में सफलात दिलाने के साथ ही अंत के ओवरों में विपक्षी टीम को रनों के लिए तरसा देते हैं.  पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में थोड़े महंगे साबित रहे थे. कोहली इस मैच में उनसे विकेटों की उम्मीद करेंगे.


 


विश्व में इस समय के दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा मध्य के ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजी के लिए नासूर बन सकते हैं. जीत के लिए उतावली पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम में युवा बल्लेबाज फखर जमान ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया है. फखर नए होने के कारण भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं. 


 


टीम में अजहर अली, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के रूप में उसके पास तीन अनुभवी बल्लेबाज हैं. 


 


टीमें (संभावित): 


 


भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव. 


 


पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद शाहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, मोहम्मद आमिर, रूमान रइस, जुनैद खान, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शादाब खान, फखर जमान, हारिश सोहैल. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget