एक्सप्लोरर

12 साल बाद महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम

12 साल बाद महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम


डर्बी: महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा. भारतीय कप्तान मिताली राज ने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि वे इस मैच को हल्के में ना लें. हालांकि भारतीय टीम डर्बी के मैदान पर खेले गए अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. ऐसे में भारतीय टीम के पास मौक होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया को हराकर 12 साल बाद विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करे. 


मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिताली ने कहा, "हमने ग्रुप दौर में इस मैदान पर चार मैच खेले हैं. इसलिए हम यहां कि परिस्थति से वाकिफ हैं. इसका हमें फायदा मिल सकता है." उन्होंने कहा, "खिलाड़ी किस तरह से परिस्थति के हिसाब से खेलती हैं यह देखना होगा क्योंकि डर्बी हमारा घरेलू मैदान है. आपको मैच जीतने के लिए उस दिन अच्छा खेलना होता है."


भारतीय कप्तान ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया काफी अच्छी टीम है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण पर कब्जा जमाया था. उनके पास कई ऐसी खिलाड़ी हैं जो दबाव के मैचों में खेल चुकी हैं." मिताली का यह आखिरी विश्व कप है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली ने कहा कि अगर युवा भारतीय टीम अपने विपक्षी को हरा देती है तो यह उनके लिए शानदार होगा. 


मिताली ने कहा, "इस भारतीय टीम के लिए यह बड़ा मैच है. अगर हम यह मैच जीतने में सफल रहे तो यह टीम के लिए असाधारण होगा." वहीं ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज निकोले बोल्टन ने भी अपनी टीम को भारत के खिलाफ सतर्क रहने को कहा है. 


बोल्टन ने कहा, "भारत ने डर्बी में कुछ मैच खेले हैं इसलिए वह यहां के हालात को अच्छे से जानती हैं. हम मैच को हल्के में नहीं ले सकते हैं. जैसा की आपने टूर्नामेंट में देखा होगा, अगर आपका एक दिन खराब होता है तो दूसरी टीम आप पर हावी हो जाती है."


उन्होंने कहा, "हमने कुछ होमवर्क किया है. यहां की स्थिति को देखा है और डर्बी को परखा है क्योंकि हमारा मानना है कि भारत में शानदार प्रदर्शन कर मैच जीतने का माद्दा है."


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget