एक्सप्लोरर

India A and England Lions: भारत ए और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच टेस्ट सीरीज का क्या रहा रिजल्ट, किस भारतीय बल्लेबाज का रहा जलवा, देखें

India A and England Lions: भारत ए ने तनुष कोटियान (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के अर्धशतक से दूसरी पारी सात विकेट पर 417 रन बनाकर घोषित की और मेजबान टीम को 439 रन का लक्ष्य दिया.

India A and England Lions: भारत ए के 439 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 32 रन बनाए जिसके बाद चौथे और अंतिम दिन दूसरा अनौपचारिक टेस्ट नीरस ड्रॉ पर समाप्त हुआ. साथ ही दो मैच की श्रृंखला भी 0-0 से बराबर रही. केंटरबरी में पहला अनौपचारिक टेस्ट भी ड्रॉ रहा था

भारत ए ने तनुष कोटियान (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के अर्धशतक से दूसरी पारी सात विकेट पर 417 रन बनाकर घोषित की और मेजबान टीम को 439 रन का लक्ष्य दिया.

कंबोज (छह रन पर दो विकेट) ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए एमिलियो गे (05) और जोर्डन कॉक्स (00) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड लॉयन्स के शीर्ष क्रम को झकझोरा.

तुषार देशपांडे (13 रन पर एक विकेट) ने इससे पहले टॉम हेन्स (07) को नितीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई.

जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया उस समय सलामी बल्लेबाज बेन मैकिनी 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर कप्तान जेम्स रेव खाता खोले बिना उनका साथ निभा रहे थे.

कोटियान ने इससे पहले 108 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे. उन्होंने और कंबोज ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड लॉयन्स के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 149 रन की अटूट साझेदारी की.

कंबोज ने भी मेजबान टीम के थके हुए गेंदबाजों का फायदा उठाते हुए उम्दा पारी खेली. मेजबान टीम को विकेट की तलाश में कामचलाऊ गेंदबाजों को भी आजमाना पड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली.

कोटियान ने 74वें ओवर में बेन मैकिनी की गेंद को थर्ड मैन पर चार रन के लिए खेलकर अपना 16वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक पूरा किया.

कंबोज ने 91वें ओवर में टॉम हेन्स पर तीन रन के साथ अपना पहला अर्धशतक जड़ा.

मेजबान टीम के गेंदबाजों ने 80वें ओवर के बाद नई गेंद ली लेकिन विकेट हासिल करने में सफलता नहीं मिली. भारत ने दूसरी पारी में अधिकतर समय साढ़े चार रन प्रति ओवर से अधिक की रन गति से रन बनाए.

भारत ए ने सुबह के सत्र में ध्रुव जुरेल (28), नितीश कुमार रेड्डी (42) और शारदुल ठाकुर (34) के विकेट गंवाए. जॉर्ज हिल (39 रन पर तीन विकेट) ने लंच से पहले की आखिरी गेंद पर शारदुल को बोल्ड किया.

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 163 रन से की. जुरेल ने क्रिस वोक्स पर मिड विकेट क्षेत्र में दो चौके मारे लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.

जुरेल ने एडी जैक की आउटस्विंग पर विकेटकीपर रेव को कैच थमाया. उन्होंने 51 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे और रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े.

रेड्डी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन हिल ने उन्हें बोल्ड करके भारत को छठा झटका दिया. उन्होंने 78 गेंद की अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का मारा.

शारदुल ने फरहान अहमद पर लगातार दो चौके मारे लेकिन लंच से ठीक पहले हिल ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया. उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े.

भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाने के बाद इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर आउट करके 21 रन की बढ़त हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget