एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में बदल जाएगी पूरी भारतीय टीम, प्लेइंग XI में होंगे 3 बदलाव?

Indian Team Playing 11: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Indian Team Playing 11 IND vs ZIM: भारतीय टीम आज यानी 10 जुलाई, बुधवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला खेलेगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. टीम में एक बदलाव तो कंफर्म है क्योंकि तीसरे मैच से टीम में तीन खिलाड़ी जुड़ जाएंगे, जो शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सके थे. ऐसे में आज शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुल तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

पहले ज़िम्बाब्वे सीरीज़ के लिए शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को भी चुना गया था, लेकिन तीनों ही खिलाड़ी 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ थे. वर्ल्ड कप वाली टीम इंडिया तय समय पर वतन वापस नहीं आ सकी थी, जिसके चलते तीनों ही खिलाड़ियों को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो टी20 के लिए जितेश शर्मा, हर्षित राणा और साई सुदर्शन से रिप्लेस कर दिया गया था. अब तीसरे टी20 से पहले शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को ज्वाइन कर लिया है. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम में क्या-क्या बदलाव दिख सकते हैं. 

सबसे पहला बदलाव तो साई सुदर्शन के रूप में होना तय है, जिन्हें दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था. सुदर्शन को तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद की जगह टीम में रखा गया था. अब सुदर्शन तीसरे टी20 से भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में सुदर्शन की जगह ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है या फिर बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद की वापसी हो सकती है. अगर जायसवाल प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो फिर शुभमन गिल नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं और ओपनिंग का ज़िम्मा अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है. 

इसके अलावा हो सकते हैं यह दो बदलाव 

टीम में दूसरा बदलाव विकेटकीपर के रूप में दिख सकता है. तीसरे टी20 में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल को रिप्लेस कर सकते हैं. संजू भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 

टीम में तीसरा बदलाव ऑलराउंडर शिवम दुबे के रूप में हो सकता है. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दोनों ही टी20 में वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के रूप में दिखाई दिए, जिन्हें शिवम दुबे रिप्लेस कर सकते हैं. दुबे ने टीम इंडिया के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले थे. 

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार. 

 

ये भी पढ़ें...

Gautam Gambhir: 9 जुलाई को हेड कोच बने गौतम गंभीर, RCB ने तारीख पर दिया रिएक्शन; फैंस के पुराने जख्म उबरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget