एक्सप्लोरर

IND vs WI: दिवाली से पहले दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत

दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे. भारत के इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरूआत की खराब रही और शाई होप महज छह रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 15 रन बनाकर शिखर धवन के हाथों खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए.

इसके बाद डैरेन ब्रावो ने अपने हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन 23 रन के स्कोर पर वह भी आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए. ब्रावो के आउट के बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में विकेट पर रन ही बना पाई.

इससे पहले भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत की और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली. रोहित ने अपनी पारी में 61 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए.

इस पारी के साथ रोहित टी-20 क्रिकेट में एकलौते बल्लेबाज बन गए जिन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं. रोहित को इस शानदार प्रर्दशन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

इसके अलावा रोहित टी-20 क्रिकेट में 19 बार 50 या इससे अधिक रन बनाने के मामले में दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान रोहित ने 15 बार अर्द्धशतक लगाए हैं जबकि चार बार 100 या उससे अधिक रनों के आंकड़े को छुआ है.

रोहित के अलावा शिखर धवन ने 41 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत एक बार फिर से नाकाम साबित हुए और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में महज पांच रन बनाकर चलते बने.

ऋषभ के आउट होने के बाद केएल राहुल ने रोहित का अच्छा साथ निभाया और 14 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

गेंदबाजी में भारत के लिए खलील अहमद, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget