एक्सप्लोरर

IND Vs WI: हार्दिक पांड्या को सपोर्ट नहीं करते कोच राहुल द्रविड़, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ठोंका बड़ा दावा

IND vs WI T20I: टी20 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद लोगों ने भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना की.

Parthiv Patel On Rahul Dravid's Coaching: भारतीय टीम इन दिनों हार्दिक पांड्या की कप्तानी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेल रही है. टीम इंडिया शुरुआत के दो मैच गंवाकर सीरीज़ में 0-2 से पिछड़ चुकी है. भारत की लगातार दो हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना देखने को मिल रही है. इसी बीच पर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने बड़ा दावा ठोंकते हुए कहा कि हेड कोच राहुल द्रविड़ कप्तान हार्दिक को सपोर्ट नहीं करते हैं. 

पार्थिव का मानना है कि हार्दिक को आशीष नेहरा (गुजरात टाइटंस के कोच) जैसा सपोर्ट करने वाला कोच चाहिए. हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीज़न (आईपीएल 2022) में चैंपियन बनाया था. इसके बाद अगले सीज़न (आईपीएल 2023) में गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची थी, जहां टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

पार्थिव पटेल ने 'क्रिकबज' पर बात करते हुए कहा, “हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कई उदाहरण सामने आए हैं जिसमें गलतियां हुई हैं. पहला अक्षर पटेल को उस मैच में वो ओवर देना था जब निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी के लिए आए थे. और आज, ये (दूसरे टी20 इंटरनेशनल में चहल को चौथा ओवर न देना). हार्दिक पांड्या कप्तान के रूप में गुजरात टाइटंस के साथ शानदार रहे हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस में उन्हें आशीष नेहरा का सपोर्ट मिला.”

पार्थिव पटेल ने आगे कहा, “लेकिन क्या राहुल द्रविड़ सक्रिय कोच या व्यक्ति हैं जिसकी हम टी20 फॉर्मेट में तलाश कर रहे हैं. मुझे ऐसा नहीं लगता. मेरे दिमाग में, हमें कोई ऐसा चाहिए जो बहुत एक्टिव हो. हार्दिक के अंदर वो चिंगारी है लेकिन उन्हें सपोर्ट चाहिए, जो मेरे हिसाब से राहुल द्रविड़ नहीं देते.”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, “देखिए, टी20 फॉर्मेट आमतौर पर कुछ ऐसा होता है जो खेल के एक पल में बदल जाता है. एक फैसला इधर-उधर का, जो इस मामले में हार्दिक पांड्या का चहल को ओवर नहीं देना था. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए मेरे लिए, यह कुछ ऐसा था जिसने वेस्टइंडीज के पक्ष में खेल को डाल दिया था.”

 

ये भी पढ़ें...

Watch: 'जल्दी करो दुआ का वक्त निकल रहा है...', खूब वायरल हो रहा बाबर आजम का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget