एक्सप्लोरर

टी-20 सीरीज़ ही नहीं, इस मामले में भी WI पर भारी पड़ी विराट की सेना, पर यहां हो गया टाई

दूसरे टी-20 मैच में भारत को 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच में भारत ने पांच छक्के और 12 चौके जड़े थे. इस मैच में मेहमान टीम ने 12 छक्के और 11 चौके जड़े थे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को हुए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज़ को 67 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2-1 से जीत ली, लेकिन भारत सिर्फ सीरीज़ और मुकाबला ही नहीं जीता, बल्कि बाउंड्रीज़ के मामले में भी वेस्टइंडीज़ पर पर भारी पड़ा है.

तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की. निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने 240 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. खास बात ये है कि इन रनों में 172 रन सिर्फ बाउंड्रीज़ के ज़रिए बने. इसमें 16 छक्के और 19 चौके शामिल रहे. विराट ने 7 छक्के, रोहित शर्मा ने 5 छक्के और केएल राहुल ने 4 छक्के छड़े.

इसी मुकाबले में बाद में बल्लेबाज़ी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने कुल 12 छक्के और 12 चौके लगाए. पांच छक्के शिमरन हेटमायर ने, जबकि 6 छक्के कीरोन पालोर्ड के बल्ले से निकले. एक छक्का विलियम्स ने जड़ा.

तीनों मुकाबलों में लगी बाउंड्रीज़ पर नज़र डालें, तब भी टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ से आगे नज़र आती है. हालांकि छक्कों के मामले में वेस्टइंडीज़ टीम इंडिया से आगे रही. पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज़ की ओर से 15 छक्के और 11 चौके लगाए गए, जबकि भारत की तरफ से 12 चौके और 12 ही छक्के लगे. इस मुकाबले को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था.

दूसरे टी-20 मैच में भारत को 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस मैच में भारत ने पांच छक्के और 12 चौके जड़े थे. इस मैच में मेहमान टीम ने 12 छक्के और 11 चौके जड़े थे.

कुल मिलाकर देखें तो तीन मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने 39 छ्क्के और भारत ने 33 छक्के लगाए. चौकों पर नज़र डालें तो वेस्टइंडीज़ के खाते में 34, तो भारत के खाते में 43 चौके आए. इस हिसाब से वेस्टइंडीज़ ने 73 बाउंड्रीज़ लगाईं, जबकि भारत ने 76 बाउंड्रीज़. बाउंड्रीज़ से बने रन का हिसाब लगाएं तो इसमें दोनों ही टीमों ने एक बराबर रन बनाए हैं. भारत ने 370 रन बनाए और वेस्टइंडीज़ ने भी 370 रन ही बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget