एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को नहीं मिलेगा आराम, सरफराज-मुकेश को मिलेगा मौका!

India vs West Indies: पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा.

No Rest for Rohit Sharma in West Indies Test Series: टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. नियमित कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा. कहा जा रहा था कि रोहित को आराम दिया जाएगा और उनकी जगह कोई और टीम का नेतृत्व करेगा. हालांकि, अब बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है. 

राहुल, बुमराह और अय्यर मिस करेंगे सीरीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं ले सकेंगे. हालांकि, चेतेश्वर पुजारा के भी ड्रॉप किए जाने के आसार हैं. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "रोहित शर्मा फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं. उनको एक अच्छा ब्रेक मिला. इसलिए, कार्यभार प्रबंधन की कोई चिंता भी नहीं है. वह वेस्टइंडीज सीरीज में नेतृत्व करेंगे."

सरफराज और मुकेश को मिलेगा मौका
 
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मौका मिल सकता है. सरफराज के अलावा मुकेश कुमार भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, मुकेश पहले भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन अभी डेब्यू नहीं कर सके हैं.

हार्दिक पांड्या की टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी

सेलेक्टर्स स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टेस्ट टीम में वापस लाने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि, इसका अंतिम फैसला हार्दिक पर ही रहेगा. देखने वाली बात यह होगी कि क्या हार्दिक खुद को टेस्ट क्रिकेट खेलने लायक फिट मानते हैं या नहीं. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget