एक्सप्लोरर

IND vs WI अभ्यास मैच: पुजारा का शतक, भारत ने बनाए 5 विकेट पर 297 रन

विदाई के तुरंत बाद भारत को कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में एक गम्भीर झटका लगा. विदाई के तुरंत बाद भारत को कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में एक गम्भीर झटका लगा.

टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुराजा (100 रिटायर्ड हर्ट) के शानदार शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट्स-11 के साथ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 297 रन बना लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 88.5 ओवरों का सामना किया. 187 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाने वाले पुजारा के अलावा उसके लिए रोहित शर्मा ने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा लोकेश राहुल ने 36 और ऋषभ पंत ने 33 रन बनाए. हनुमा विहारी 37 तथा रवींद्र जडेजा एक रन पर नाबाद हैं. भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही. टेस्ट टीम में नियमित ओपनर का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रहे मयंक अग्रवाल (12) सस्ते मे आउट हो गए. उनका विकेट 36 के कुल स्कोर पर गिरा. उनकी जगह पुजारा विकेट पर आए. इस बीच राहुल ने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए लेकिन 52 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए. राहुल वे 46 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया. उनकी विदाई के तुरंत बाद भारत को कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) के रूप में एक गम्भीर झटका लगा. लंच तक भारत ने 53 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन रहाणे का स्थान लेने आए रोहित ने पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला. रोहित का विकेट 185 के कुल स्कोर पर गिरा. रोहित ने 115 गेंदों की संयमित पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. हनुमा विहारी इसके बाद पुजारा का साथ देने आए. दोनों ने चायकाल तक स्कोर को चार विकेट पर 219 रनों तक पहुंचाया. cलेकिन इसी बीच वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. चायकाल के बाद बारिश भी आई और थोड़ी देर के लिए खेल रुका रहा. पुजारा की असमय विदाई के बाद पंत विकेट पर आए और खुलकर शॉट्स लगाए. पंत ने 53 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया. वह हालांकि 33 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उस समय कुल योग 296 रन था. इसके बाद विहारी और जडेजा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया. विहारी ने 101 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं. वेस्टइंडीज-ए की ओर से जोनाथन कार्टर ने तीन विकेट लिए हैं जबकि केयोंग हाडिर्ंग तथा अकीम फ्रेजर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget