एक्सप्लोरर

IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज़, हेड टू हेड से लेकर जानें सभी डिटेल्स

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 27 जुलाई, गुरुवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. पहला मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होगा.

India vs West Indies ODI Record And Stats: भारत और वेस्टइंडीज़ की टीमें टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए मैदान पर उतरेंगी. दोनों के बीच पहला मुकाबला गुरुवार (27 जुलाई) को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. इससे पहले 2022 में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ खेली गई थी, जिसमें भारत ने मेज़बान वेस्टइंडीज़ को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. आइए जानते हैं अब तक दोनों टीमों के बीच वनडे आंकड़े कैसे रहे हैं. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ वनडे हेड टू हेड 

इस बार भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 23वीं वनडे द्विपक्षीय सीरीज़ खेली जाएगी. इन सीरीज़ों में दोनों टीमों के बीच कुल 139 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 70 जीत के साथ भारतीय टीम ने जीत का पलड़ा भारी रखा है. वहीं वेस्टइडीज़ ने 63 मैचों में जीत अपने नाम की है. इसके अलावा 4 मैच टाई रहे और 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ वनडे में 2019 में आखिरी जीत दर्ज की थी. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ वनडे के खास आंकड़े

  • वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 70 वनडे मैचों में इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 36 और रनों का पीछा करते हुए 34 मैचों में जीत दर्ज की है. 
  • वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ 63 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करेत हुए 27 और रनों का पीछा करते हुए 36 मैचों में जीत दर्ज की है.
  • भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे में सबसे बड़ा टोटल भारतीय टीम ने 418/8 रनों का 2011 में इंदौर में बनाया था. इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. 
  • दोनों के बीच वनडे मैचों में सबसे कम टोटल बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज है. टीम इंडिया 1993 में 100 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. 
  • भारत और वेस्टइंडीज़ वनडे में बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सबसे बड़ी 246 रनों की साझेदारी हुई है. 
  • दोनों टीमों के बीच विराट कोहली ने 41 पारियों में सबसे ज़्यादा 2261 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने सबसे ज़्यादा 9 शतक जड़े हैं. वहीं वेस्टइंडीज़ के कर्टनी वॉल्श ने 38 पारियों में सबसे ज़्यादा 44 विकेट झटके हैं. 
  • भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे में रोहित शर्मा ने सबसे ज़्यादा 35 छक्के और विराट कोहली ने सबसे ज़्यादा 239 चौके लगाए हैं. 
  • पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज़्यादा 47 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा है, इसमें सबसे 14 स्टंपिंग और 33 कैच शामिल हैं. धोनी ने सबसे ज़्यादा स्टंपिंग की हैं. 
  • भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर 61 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 32 में जीत दर्ज की, 28 गंवाए और एक मैच टाई रहा. 
  • भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वेस्टइंडीज़ में कुल 42 वनडे खेले, जिसमें टीम इंडिया ने 19 में जीत दर्ज की, 20 गंवाए और 3 मैच बेनजीता रहे. 
  • भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर कुल 36 मैच खेले गए, जिसमें इंडिया ने 19 में जीत दर्ज की, 15 गंवाए और 1-1 मैच टाई एवं बेनतीजा रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज में कौन जीतेगा पहला वनडे? मैच से पहले ही यहां मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget