एक्सप्लोरर

IND vs WI: विंडीज टीम में सब कुछ ठीक नहीं, कोच और कप्तान को हटाने की मांग जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने दिया यह जवाब

India vs West Indies: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान विंडीज टीम में दरार पड़ने की खबर आई थी. इसी को लेकर टीम के कप्तान और कोच को हटाने की मांग की जा रही है.

India Tour of West Indies: वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों के लिए भारत पहुंच चुकी है. 6 फरवरी से दोनों देशों के बीच पहला वनडे खेला जाएगा. इन सब के बीच वेस्टइंडीज टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. स्थानीय मीडिया में कप्तान पोलार्ड (Kieron Pollard) और ऑलराउंडर ओडीन स्मिथ (Odean Smith) के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं और इसे लेकर टीम के कोच और कप्तान दोनों को हटाने की मांग भी जारी है. अब इस पूरे मामले पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का बयान आया है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट (Ricky Skerritt) ने कहा है, 'कुछ आलोचक चाहते हैं कि टीम के कोच फिल सिमंस और कप्तान कीरॉन पोलार्ड को हटा दिया जाए. लेकिन मेरे पास इस बदलाव के लिए कोई कारण नहीं है. अगर सिस्टम कहता है कि ये लोग सही नहीं है तो हम यह मसला हल करेंगे. लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि इन दोनों को जाना चाहिए.'  

IND vs WI: पहले ही वनडे में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 1000 ODI खेलने वाली पहली टीम बनेगी भारत

क्या है मामला?
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में ओडीन स्मिथ से महज एक ओवर में गेंदबाजी करवाई गई. इसके बाद दूसरे टी20 में उन्हें ओवर ही नहीं दिया गया. तीसरे टी20 में ओडीन स्मिथ को बाहर कर रोवमैन पॉवेल को टीम में जगह दी गई. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कप्तान कीरॉन पोलार्ड जानबूझकर ओडीन स्मिथ का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर रहे और दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार पड़ चुकी है. इससे जुड़ा वॉइस नोट भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगा. इसी को लेकर कप्तान पोलार्ड और कोच फिल सिमंस को हटाने की मांग की जा रही है.

The ICC Review: ICC के नए शो में Ricky Ponting ने खोले राज, पहले से जानते थे Virat Kohli के मन की बात

विंडीज बोर्ड प्रेसिडेंट ने इस पूरे मामले को बकवास बताया
स्केरिट का कहना है, 'मैं इसे वेस्टइंडीज के कप्तान की विश्वसनीयता पर दुर्भावनापुर्ण हमले की तरह देखता हूं, जो उस टीम में दरार पैदा करने की कोशिश है, जिसने हाल ही में एक दिग्गज टीम के खिलाफ बेहद आकर्षक अंदाज में 3 टी-20 जीते हैं. ये जाने पहचाने लोग जो झूठ फैला रहे हैं, इनके द्वारा कप्तान को बदनाम करने के इस प्रयास को बर्दाश्त या प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget