एक्सप्लोरर

IND vs WI: पांचवें टी20 में ऐसी हो सकती है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला आज फ्लोरिडा में खेला जाएगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है.

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज फ्लोरिडा में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से शुरू होगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

हेड टू हेड आंकड़े 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज को सिर्फ 9 मैचों में जीत नसीब हुई है. हालांकि, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला था. 

पिच रिपोर्ट

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की यह पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां रन बनाना काफी आसान है. ऐसे में हमें एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है, क्योंकि शनिवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने यहां आसानी से लक्ष्य का पीछा किया था. 

मैच प्रिडिक्शन 

वेस्टइंडीज की टीम में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं, लेकिन स्पिन उनकी कमजोर कड़ी है. चौथे टी20 में भी भारतीय स्पिनर्स के सामने कैरेबियाई टॉप ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया था. इसके अलावा टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लैस है, जो बेखौफ क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. 

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया

भारत के लिए चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने ओपनिंग की थी. इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था. यशस्वी ने नाबाद 84 रन बनाए थे. शुभमन ने 77 रनों की पारी खेली थी. लिहाजा भारत निर्णायक मुकाबले में इन दोनों ही बल्लेबाजों को मौका दे सकता है. हार्दिक पांड्या पांचवें टी20 मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं. 

दो बदलाव कर सकती है वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज के लिए इस सीरीज में अभी तक सभी मैचों में ब्रेंडन किंग ने पारी की शुरुआत की है, लेकिन अंतिम मुकाबले में कैरेबियाई टीम काइल मेयर्स के साथ जॉनसन चार्ल्स को ओपनिंग में भेज सकती है. इसके बाद तीन नंबर पर एक बार फिर शाई होप खेलते दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने चौथे टी20 में 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. वहीं टीम में अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हो सकती है. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल. 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और ओबेड मैक्कॉय.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर दिन 100 ओवर प्रैक्टिस करता था वैभव सूर्यवंशी', कोच का बड़ा खुलासा; बताया सफलता का राज
'हर दिन 100 ओवर प्रैक्टिस करता था वैभव सूर्यवंशी', कोच का बड़ा खुलासा; बताया सफलता का राज
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच? कब और कहां देखें; जानें सारी डिटेल्स
मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच, कब और कहां देखें?

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाने से...', केरल के पूर्व CM को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो केसी वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'राहुल गांधी को बलि का बकरा...', विजयन को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Embed widget