एक्सप्लोरर

IND Vs WI 5th T20 Live: वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से हराया, कैरेबियन टीम ने 3-2 से अपने नाम की सीरीज

IND Vs WI 5th T20 Live Updates: यहां आपको भारत और वेस्टइंडीज के टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स मिलेंगी.

Key Events
IND Vs WI 5th T20 Live Updates India playing against West Indies match highlights Central Broward Stadium IND Vs WI 5th T20 Live: वेस्टइंडीज ने भारत को आसानी से हराया, कैरेबियन टीम ने 3-2 से अपने नाम की सीरीज
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव.
Source : Social Media

Background

India vs West Indies 5th T20: अब से कुछ देर में फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से शुरू होगा. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

हेड टू हेड आंकड़े 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज को सिर्फ 9 मैचों में जीत नसीब हुई है. हालांकि, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला था. 

पिच रिपोर्ट

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की यह पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां रन बनाना काफी आसान है. ऐसे में हमें एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है, क्योंकि शनिवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने यहां आसानी से लक्ष्य का पीछा किया था. 

मैच में किसका पलड़ा भारी?

वेस्टइंडीज की टीम में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं, लेकिन स्पिन उनकी कमजोर कड़ी है. चौथे टी20 में भी भारतीय स्पिनर्स के सामने कैरेबियाई टॉप ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया था. इसके अलावा टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लैस है, जो बेखौफ क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल. 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और ओबेड मैक्कॉय.

00:36 AM (IST)  •  14 Aug 2023

वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया

टीम इंडिया को पांचवें टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हरा दिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली. वेस्टइंडीज के सामने मैच जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य था. वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए ओपनर ब्रेंडन किंग ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर नाबाद 85 रन बनाए. जबकि निकोलस पूरन ने 35 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी खेली. शाई होप 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवैलियन लौटे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा बाकी गेंदबाजों ने निराश किया.

00:25 AM (IST)  •  14 Aug 2023

जीत की दहलीज पर वेस्टइंडीज टीम...

वेस्टइंडीज का स्कोर 16 ओवर के बाद 2 विकेट पर 148 रन है. अब कैरेबियन टीम को 24 गेंदों पर महज 18 रनों की दरकार है. वेस्टइंडीज के लिए क्रीज पर ब्रेंडन किंग और शाई होप हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget