एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को लगातार दूसरे टी20 में हराया, गुयाना में 2 विकेट से दर्ज की जीत

IND Vs WI 2nd T20: टीम इंडिया को टी20 सीरीज में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की.

Key Events
IND Vs WI 2nd T20 Score Live Updates India playing against West Indies Providence Stadium Guyana IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को लगातार दूसरे टी20 में हराया, गुयाना में 2 विकेट से दर्ज की जीत
भारत बनाम वेस्टइंडीज

Background

IND Vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुयाना में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब वह जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत का बैटिंग लाइनअप पिछले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप हुआ था. तिलक वर्मा ने पिछले मुकाबले से डेब्यू किया. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. तिलक को दूसरे टी20 में भी मौका मिल सकता है.

भारत के लिए पिछले मुकाबले में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए थे. तिलक की इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. उन्होंने तूफानी बैटिंग से सभी को प्रभावित किया था. तिलक नंबर 4 पर बैटिंग करने पहुंचे थे. वे दूसरे टी20 मैच में भी नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं. ओपनर शुभमन गिल और ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके थे. ईशान की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है. ईशान ने वनडे सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक लगाया. लेकिन टी20 में फिट नहीं बैठ पा रहे हैं.

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए थे. पॉवेल ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए थे. ओपनर ब्रैंडन किंग ने 19 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं रहा. मेयर्स 1 रन बनाकर आउट हुए थे. चार्ल्स भी 3 रन बनाकर चलते बने. वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है.

प्रोबेबल प्लेइंग इलेवन -

भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन/यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स/रोस्टन चेज़, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैकॉयो

23:53 PM (IST)  •  06 Aug 2023

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 2 विकेट से हराया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए. इस दौरान तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए निकोलस पूरन ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. हुसैन ने नाबाद 16 रन बनाए. जोसेफ 10 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget