एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: बारबाडोस में सीरीज़ पर कब्ज़ा करने उतरेगी इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा. पहले मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना चुकी है.

IND vs WI 2nd ODI Live Streaming And Telecast: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों के बीच पहली वनडे भिड़त भी इसी मैदान पर हुई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. अब दूसरा मैच भी इसी मैदान पर भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाना है. वहीं आइए जानते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. 

बारबाडोस में खेले गए पहले मैच में भारतीय स्पिनर्स काफी कारगर साबित हुए थे. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 7 विकेट लिए थे. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज़ की टीम 23 ओवर में महज़ 114 रनों पर सिमट गई थी. टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 5 विकेट पर रन चेज कर लिया था. 

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा. 

कब शुरू होगा मैच?

भारतीय समयनुसार, भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे वनडे की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी, जबकि टॉस 6:30 पर होगा. 

टीवी पर कैसे देख पाएंगे लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच इंडिया में दूरदर्शन नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को जियो सिनेमा और फैनकोड एप के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ वनडे हेड टू हेड 

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच आज 141वां वनडे मैच खेला जाएगा. अब तक खेले गए 140 मैचों में टीम इंडिया के पास 71 जीत के साथ बढ़त हासिल है. वहीं वेस्डइंडीज़ की टीम ने 63 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा और 2 टाई रहे हैं. 

भारत का वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रुतुराज गायकवाड़. 

वेस्टइंडीज़ का वनडे स्क्वाड 

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, यानिक कैरियाह, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, कीसी कार्टी, अल्जारी जोसेफ, ओशाने थॉमस, केविन सिंक्लेयर. 

 

ये भी पढ़ें...

Ashes 2023: इंग्लैंड की सरज़मीं पर स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, सर डॉन ब्रैडमैन के इस बड़े रिकॉर्ड को किया धराशाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget