एक्सप्लोरर

IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने अक्षर पटेल को ही क्यों दिया था अंतिम ओवर, मैच के बाद खुद किया खुलासा

IND vs SL 1st T20: श्रीलंका को जब अंतिम ओवर में 13 रन बनाने थे तो हार्दिक पांड्या ने गेंद अक्षर पटेल को सौंप दी थी. हालांकि, उस समय एक ओवर खुद उनका और दो ओवर युजवेंद्र चहल के शेष रह गए थे.

India vs Sri Lanka 1st T20: रविवार को मुंबई के वानखेड़े में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच खेला गया. यह मैच बेहद रोमांचक रहा और टीम इंडिया को दो रन से जीत मिली. इस मैच में जब आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद अक्षर पटेल को सौंप दी, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. मैच के बाद हार्दिक ने खुद इसका खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने अंतिम ओवर में अक्षर पटेल से बॉलिंग करवाई. 

बता दें कि श्रीलंका को जब अंतिम ओवर में 13 रन बनाने थे तो हार्दिक पांड्या ने गेंद अक्षर पटेल को सौंप दी थी. हालांकि, उस समय एक ओवर खुद उनका और दो ओवर युजवेंद्र चहल के शेष रह गए थे. 

इस रणनीति के तहत अक्षर पटेल को दिया था लास्ट ओवर

20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर अपनी बैटिंग से टीम इंडिया का फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाने वाले अक्षर पटेल ने आखिरी तीन गेंदों में पांच रन बचाकर टीम इंडिया को लगभग हारे हुए मैच में जीत दिलाई. बता दें कि श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे. 

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, "मैं जानबूझकर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति में डालना चाहता था. इससे हमें मुश्किल बड़े मैचों और मुश्किल हालातों में फायदा मिलेगा. द्विपक्षीय सीरीज में हम बहुत अच्छे हैं. हम आगे भी खुद को इस तरह की चुनौती देते रहेंगे."

खुद क्यों नहीं किया आखिरी ओवर?

आखिरी बॉल पर मिली जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “हां अब, निश्चित रूप से कप्तान कहलाने की आदत डाल रहा हूं. यह सिर्फ क्रैम्प है. अब मुझमें लोगों को डराने की प्रवृत्ति है. लेकिन अगर मैं मुस्कुरा रहा हूं तो सब कुछ ठीक है. मुझे अच्छी नींद नहीं आई, पर्याप्त पानी नहीं पीया. इसलिए ग्लूट्स कठोर (एक खास प्रकार की मांसपेशी) थे.”

शिवम मावी की तारीफ की, शुरुआत में क्यों की गेंदबाज़ी?

हार्दिक ने कहा, “बात बहूत सीधी सी थी. मैंने मावी को आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है और मुझे पता है कि उसकी मज़बूती क्या है. बस खुद (मावी से हार्दिक) पर भरोसा करो और हिट होने (बाउंड्री खाने की चिंता) की चिंता मत करो. अगर ऐसी ही स्थिति है तो हां,  मैंने अपनी स्विंग गेंदबाजी पर काम किया है और मैंने इनस्विंगर पर काम किया है. मैं नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget