एक्सप्लोरर

IND vs SL 1st T20I: वानखेड़े में पहले भी टकरा चुके हैं भारत और श्रीलंका, 5 साल पहले हुआ था मुकाबला

IND vs SL: भारतीय टीम आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के सामने होगी. शाम 7 बजे मुकाबला शुरू होगा.

Wankhede Stadium: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज (3 जनवरी) से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा. यहां पहले भी दोनों टीमें एक बार टकरा चुकी है. 5 साल पहले हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. तब टीम इंडिया के लिए जयदेव उनादकट ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए 'प्लेयर ऑफ दी मैच' का खिताब जीता था.

भारतीय गेंदबाजों के आगे फ्लॉप रहे थे लंकाई बल्लेबाज
इस मैच में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही श्रीलंका का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखेर दिया था. 18 रन पर ही श्रीलंका के तीन विकेट गिर चुके थे. यहां से सादीरा समाराविक्रमा (21), असीला गुनारत्ने (36) और दासुन शनाका (29) की पारियों की बदौलत श्रीलंका जैसे-तैसे निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 135 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई थी.

यहां जयदेव उनादकट ने 15 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे. हार्दिक पांड्या को भी 2 विकेट मिले थे. वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला था.

आसानी से मिली थी टीम इंडिया को जीत
136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल (4) के तौर पर अपना पहला विकेट 17 रन के कुल योग पर गंवाया. इसके बाद रोहित शर्मा (27) भी चलते बने. यहां से श्रेयस अय्यर (30) और मनीष पांडे (32) ने संयम के साथ पारी खेलते हुए भारत की जीत की राह आसान की. आखिरी में दिनेश कार्तिक (18) और एम एस धोनी (16) ने नाबाद पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SL: टी20 में 26 बार आमने-सामने हुए हैं भारत और श्रीलंका, जानें 10 दिलचस्प फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget