एक्सप्लोरर

IND vs SL: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया फैन, देखें कैसे सूर्यकुमार यादव ने बना दिया दिन

India vs Sri Lanka: विराट कोहली का एक फैन उनसे मिलने के लिए इतना बेताब था कि वह मैदान में घुस गया. इसके बाद उसने कोहली के पैर छुए. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

India vs Sri Lanka Virat Kohli: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 317 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. भारत की जीत में विराट कोहली और शुभमन गिल का अहम योगदान रहा. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शतक जड़े. कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए. भारत की जीत के बाद मैदान पर एक दिलचस्प वाकया हुआ. कोहली का एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान पर पहुंच गया और उनके पैर छू लिए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने जो किया, उससे फैंस बहुत खुश हुए.

दरअसल टीम इंडिया की सीरीज जीत के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर ही थी. इसी बीच एक कोहली का फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए ग्राउंड पर पहुंच गया. उसने तुरंत कोहली के पैर छुए. यह देख कोहली आगे बढ़े और उसे अपने हाथों से उठाया. इतना ही नहीं कोहली ने उस फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई. वहीं खड़े सूर्यकुमार ने कोहली और उनके फैन की फोटो क्लिक की. सूर्यकुमार और कोहली का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. कोहली के साथ की उस फैन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं. 

यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी का फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच गया हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी एक दिलचस्प वाकया हुआ था. रोहित का फैन एक टेस्ट मैच के दौरान उनसे मिलने मैदान पर पहुंच गया था. 

बता दें कि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की. भारतीय टीम अब 18 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. तीन मैचों की इस सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी, जो कि 27 जनवरी से आयोजित होगी. 

यह भी पढ़ें : Virat Kohli के तूफानी प्रदर्शन के बाद अनुष्का शर्मा का इमोशनल पोस्ट, फोटो शेयर कर दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget