एक्सप्लोरर

IND vs SL: रोहित शर्मा ने मान ली गंभीर की बात, श्रीलंका में खेलेंगे वनडे सीरीज; कोहली-बुमराह पर भी आया अपडेट

IND vs SL ODI Series: रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. रोहित ने नए हेड कोच गौतम गंभीर की बात मान ली है और श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हो गए हैं.

Rohit Sharma Captain For Sri Lanka ODI Series: भारतीय क्रिकेट में इस समय क्या चल रहा है, ये किसी को समझ नहीं आ रहा है. टीम इंडिया को 27 जुलाई से श्रीलंका में तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. पर अभी तक बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है. इस बीच खबर आई है कि रोहित शर्मा ने नए हेड कोच गौतम गंभीर की बात मान ली है और वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान होंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, अब यह कंफर्म है कि रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया  कि लगातार छह महीने क्रिकेट खेलने की वजह से रोहित शर्मा श्रीलंका में वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. यहां तक खबर आई कि श्रीलंका में वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. 

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कंफर्म किया है कि रोहित शर्मा ही श्रीलंका में वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह कंफर्म कर चुके हैं कि आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. 

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह पर भी अपडेट आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों स्टार खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रेस्ट दिया जाएगा.  

आज हो सकता है टीम इंडिया का एलान 

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का एलान हो सकता है. हेड कोच गौतम गंभीर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सचिव जय शाह के साथ सेलेक्शन मीटिंग का हिस्सा होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. वहीं हार्दिक पांड्या सिर्फ टी20 सीरीज खेलेंगे. उन्होंने निजी कारणों को हवाला देकर वनडे सीरीज से ब्रेक मांगा है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget