एक्सप्लोरर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा से जताई अनोखी इच्छा, बोले- वन-लाइनर्स सुनने का...

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने जा रही है.

IND vs SL Suryakumar Yadav Ready For Rohit Sharma One-Liners: भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर और नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की शुरुआत काफी अच्छी रही है. ये दोनों अपनी नई जिम्मेदारी के साथ पहली टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेलने श्रीलंका दौरे पर गए थे. जहां भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज 3-0 से जीतने में कामयाब रही. अब इसके बाद भारत 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने जा रहा है. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव को आराम दिया गया है और वो स्वदेश लौट आए हैं. आपको बता दें कि वनडे मैचों की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.

सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा से जताई अनोखी इच्छा
सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई द्वारा भारत की टी20 सीरीज जीत के बाद शेयर किए गए एक वीडियो में मुस्कान के साथ कहा- "वनडे के लिए शुभकामनाएं, मैं पूरी सीरीज देखूंगा और आपके वन-लाइनर्स का इंतजार करूंगा. मुझे पता है कि आप स्टंप माइक के पास खड़े होंगे, टीम में कई नए खिलाड़ी हैं. उम्मीद है कि हमें कई और वन-लाइनर्स सुनने को मिलेंगे."

सूर्यकुमार यादव की सूझबूझ ने किया श्रीलंका को क्लीन स्वीप
भारत ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया. सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव की गेंदबाजी के हीरो के तौर पर तारीफ हुई थी, जब उन्होंने आखिरी ओवर खुद फेंकने का फैसला किया था. उस समय श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ छह रन चाहिए थे. तब सूर्यकुमार यादव ने न सिर्फ ओवर में दो विकेट चटकाए, बल्कि श्रीलंका को पांच रन पर रोककर मैच को 'सुपर ओवर' में टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया. जिसके बाद सुपर ओवर में सूर्यकुमार यादव की बाउंड्री ने भारत को मैच जिताया.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, बोलीं- और आज मैं हार गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget