एक्सप्लोरर

IND vs SL: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! कोच राहुल द्रविड़ बेंगलुरु लौटे, जानिए क्या है वजह

Rahul Dravid: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ बेंगलुरु लौट गए हैं. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों की वजह से शुक्रवार को सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी.

Rahul Dravid Back Bengaluru: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शुक्रवार को तड़के बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए. इस दौरान टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ ने तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरी. वह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान टीम इंडिया के साथ मौजूद होंगे या नहीं, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. वह स्वास्थ्य कारणों के चलते कोलकाता से सुबह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे मैच के दौरान उन्होंने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी. इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की.

फैन ने शेयर की तस्वीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि राहुल द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. सबकुछ ठीक है. मुख्य कोच तिरुवनंतपुरम में होने वाले तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकते हैं. कोलकाता से बेंगलुरु जाते वक्त उनकी फोटो एक फैंन ने सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसमें राहुल द्रविड़ स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं. फैन ने उनकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फ्लाइट में क्या शानदार आश्चर्य. फ्लाइट में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से मिला. 

11 जनवरी को मनाया था बर्थडे

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 11 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मनाया था. वह डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए बेंगलुरु लौटे हैं. इस दौरान वह कुछ जरूरी टेस्ट कराएंगे. वहीं अगर वनडे सीरीज की बात की जाए तो भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने गुवाहाट में खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम को 67 रन से हराया था. वहीं कोलकात में दूसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से पटखनी दी. टीम इंडिया मौजूदा वनडे सीरीज में 2-0 की निर्णयायक बढ़त ले चुकी है. इससे पहले भारत ने टी20 श्रृंखला में श्रीलंका को 2-1 से हराया था.  

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni के रिटायरमेंट का प्लान पंत समेत दो लोगों को था मालूम, पूर्व फील्डिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा

IND vs SL: युजवेंद्र चहल अगर तीसरे वनडे में हुए फिट, तो कुलदीप यादव के साथ हो जाएगा बांग्लादेश वाला खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget