एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत दौरे से पहले श्रीलंका ने शुरू किया अभ्यास, कोलंबो में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

IND vs SL: दौरे की शुरुआत 03 जनवरी को होने वाले पहले टी20 मुकाबले के साथ होगी और श्रीलंका की टीम नए साल की पूर्वसंध्या पर भारत पहुंचेगी.

IND vs SL: तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आने वाली है. दौरे की शुरुआत 03 जनवरी को होने वाले पहले टी20 मुकाबले के साथ होगी और श्रीलंका की टीम नए साल की पूर्वसंध्या पर भारत पहुंचेगी. भारत आने से पहले ही श्रीलंका ने इस कठिन दौरे के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और टीम के खिलाड़ी कोलंबो में अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं. श्रीलंका की टीम 01 जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू करेगी.

भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी श्रीलंका

श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का दबदबा देखने को मिला है. दोनों देशों के बीच 26 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 17 में भारत और आठ में श्रीलंका ने जीत हासिल की है. द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो भारत ने नौ में से सात सीरीज में श्रीलंका को हराया है और केवल एक ही बार हार का मुंह देखा है. एक सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई है. एशिया कप चैंपियन श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी.

टी20 सीरीज़ के लिए श्रीलंका टीम- दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निकांसका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रम, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा (उप कप्तान), एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशनका, कसुन रजिता, दुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा. 

हार्दिक की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टी20 टीम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे. हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है और शिवम मावी जैसे कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इस टीम चयन के साथ ही संकेत मिल गए हैं कि भारत की टी20 टीम बदलाव के दौर में पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को टी20 में मिल सकते हैं अधिक मौके

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget