एक्सप्लोरर

IND vs SL Final: टॉस के बाद एशिया कप फाइनल मुकाबले में शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका गया मैदान

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के बाद बारिश का खलल देखने को मिला.

India vs Sri Lanka Final, Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. खिताबी मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस होने के बाद बारिश का खलल देखने को मिला जिससे मैच तो तय समय पर शुरू नहीं कराया जा सका है. तेज बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है. बता दें कि इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रबंध भी रखा गया है.

एशिया कप 2023 में श्रीलंका में खेले गए मुकाबलों में अब तक बारिश का काफी खलल देखने को मिला है. फाइनल मुकाबले के दिन भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. बता दें कि श्रीलंका की टीम ने सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया.

भारतीय टीम में हुई वाशिंगटन सुंदर की एंट्री

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल चोटिल होने की वजह से फाइनल मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह पर बैकअप के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को फाइनल मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की भी टीम में वापसी हुई है. हालांकि श्रेयस अय्यर इस मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके, जो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले पीठ में ऐंठन की समस्या से बाहर हो गए थे.

श्रीलंका की टीम ने भी खिताबी मुकाबले के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने वाले महेश तीक्षणा की जगह पर दसुन हेमंता को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है.

 

यह भी पढ़ें...

Asian Games 2023: एशियन गेम्स से पहले भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में हुए बड़े बदलाव, इंजरी बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget