एक्सप्लोरर

KL Rahul: दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन पर राहुल ने दिया बयान, खिलाड़ियों के बारे में कही ये बात

KL Rahul: तीसरे वनडे के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अपनी बात रखी. राहुल ने कहा कि हमने टुकड़ों में अच्छा खेला. एक टीम के तौर पर हम लंबे समय तक दबाव नहीं बना सके.

KL Rahul Press Conference: केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो कोई भी कप्तान अपने करियर में कभी नहीं चाहेगा.राहुल बतौर वनडे कप्तान शुरुआती तीन मुकाबले हारने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले वह शुरुआती दो वनडे मुकाबले हारकर अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर थे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला हारने के बाद राहुल इन चारों से आगे निकल गए. 

तीसरे वनडे के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अपनी बात रखी. राहुल ने कहा कि हमने टुकड़ों में अच्छा खेला. एक टीम के तौर पर हम लंबे समय तक दबाव नहीं बना सके. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दीपक चाहर ने हमें गेम जीतने का मौका दिया. काफी रोमांचक मुकाबला था, लेकिन निराश हैं कि हम हारने वाले पक्ष रहे. हमने खुद को एक वास्तविक मौका दिया, कुछ ऐसा जिससे हम सीख सकते हैं और बेहतर हो सकते हैं.

'खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते'

केएल राहुल ने आगे कहा कि बिल्कुल स्पष्ट है कि हम कहां चूक गए, मैं इससे मैं भाग नहीं रहा हूं. कई मौकों पर हमारा शॉट चयन खराब रहा है. राहुल ने बताया कि गेंद से भी हम लगातार सही एरिया में हिट नहीं कर रहे हैं. हमने टुकड़ों में अच्छा खेला है, लेकिन लंबे समय तक दबाव नहीं बना सके. जुनून और प्रयासों के लिए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते.

भारतीय कप्तान ने कहा कि स्किल और स्थिति को समझने के मामले में कभी-कभी हम गलत हो जाते हैं. लेकिन ऐसा होना स्वाभाविक है क्योंकि हमारी टीम में कुछ प्लेयर्स नए हैं. राहुल ने कहा कि वनडे सीरीज में हम कई बार एक ही तरह की गलतियां की हैं. यह विश्व कप के लिए हमारे सफर की शुरुआत है. हम वापस जाने के बाद खिलाड़ियों से कुछ कठिन बातचीत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में बहुत अच्छा समय बीता है और वास्तव में अच्छी तरह से हमारा ख्याल रखा गया है. हमने काफी संघर्ष दिखाया है.

ये भी पढ़ें-Ind vs SA: साउथ अफ्रीका में हार के बाद खत्म हो गया इस दिग्गज का करियर! इन दो खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार पर बोले कोच राहुल द्रविड़- आंख खोलने वाली रही सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget