एक्सप्लोरर

IND Vs SA 2nd T20: ऋषभ पंत की कप्तानी का होगा इम्तिहान, हार्दिक पांड्या भी ठोंक रहे हैं दावा

India Vs South Africa 2nd T20: ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर डेब्यू मैच के बाद ही सवाल खड़े हुए हैं. वहीं हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है.

India Vs South Africa 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में रविवार को खेला जाना है. पहले मैच में हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी. इसी कड़ी में कप्तान ऋषभ पंत अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

अचानक से कप्तानी की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद पंत को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. पहले टी20 में डेविड मिलर और रासी वान डर डुसेन ने बिना किसी परेशानी के 212 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल कर अपनी टीम को श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिला दी.

पंत के लिये इंडियन प्रीमियर लीग भी इतनी अच्छी नहीं रही थी जिसमें वह अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके. भविष्य के सफेद गेंद के कप्तान पर देखे जा रहे पंत की दावेदारी का ग्राफ आईपीएल के बाद अचानक से नीचे आ गया. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी अगुआई में कमाल दिखाकर गुजरात टाइटंस को पदार्पण सत्र में खिताब दिला दिया.

पांड्या से मिल रही है चुनौती

पूर्ण रूप से फिट होकर लौटे तेज गेंदबाजी आल राउंडर पांड्या ने अपनी कप्तानी के साथ अपनी फॉर्म से भी प्रभावित किया. इसे देखते हुए भारत के अगले सफेद गेंद के कप्तान के लिये पांड्या का नाम ऊपर बढ़ता जा रहा है जबकि पंत की फिर वापसी के दौरान समीक्षा की जायेगी.

पंत की कप्तानी के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन उनकी भाव भंगिमा भी इतनी प्रभावशाली नहीं दिखी और वह कप्तानी के अपने पदार्पण में दबाव में दिखायी दिये. साथ ही उन्होंने आईपीएल के पर्पल कैप विजेता युजवेंद्र चहल को भी कम गेंदबाजी करायी जबकि वह उप विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिये 27 विकेट चटकाकर आ रहे हैं. कोटला में इस लेग स्पिनर ने केवल दो ओवर डाले.

जहां तक पांड्या का सवाल है तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के साथ एतिहासिक सफलता हासिल की. पांड्या ने भारत के लिये अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में 2021 टी20 विश्व कप में खेला था जिसमें उन्होंने 12 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर 200 रन के पार कराया था. लेकिन वह गेंदबाजी में प्रभावित करने में सफल नहीं रहे थे जिसमें उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 18 रन लुटा दिये थे.

IPL Media Rights Auction: नीलामी की प्रक्रिया से पीछे हटा एमेजन, इन चार कंपनियों में होगी कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget