एक्सप्लोरर

IND vs SA 2nd T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 149 रनों का लक्ष्य, कार्तिक का शानदार प्रदर्शन

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कटक में खेला जा रहा है. भारत ने 149 रनों का लक्ष्य दिया है.

India vs South Africa Barabati Stadium, Cuttack: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 149 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया  के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने उपयोगी पारियां खेलीं. जबकि अंत में दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 30 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगीसो रबाडा ने खतरनाक गेंदबाजी की. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. भारत का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा. वे महज 1 रन बनाकर आउट हुए. जबकि ओपनर खिलाड़ी ईशान किशन ने उपयोगी पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने 35 गेंदों में 40 रन बनाए. अय्यर ने दो चौके और दो छक्के लगाए.

कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके. वे महज 5 रन बनाकर आउट हुए. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 9 रन बनाए. इसी तरह अक्षर पटेल महज 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. अंत में दिनेश कार्तिक ने दमदार बैटिंग की. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 30 रन बनाए. कार्तिक की इस पारी में दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. हर्षल पटेल ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए. उन्होंने दो चौके लगाए. इस तरह भारत ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए कगीसो रबाडा ने खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में महज 15 रन दिए और एक विकेट भी लिया. जबकि वेन पार्नेल 4 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट लिया. केशव महाराज ने 2 ओवरों में 12 रन देकर एक विकेट लिया. एनरिक नॉर्टजे ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रिटोरियस ने 4 ओवरों में 40 रन देकर एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : T20I Records: टी20 इंटरनेशनल में अब तक महज चार गेंदबाज ले पाएं हैं 100 से ज्यादा विकेट, लिस्ट में भारत से नहीं है कोई गेंदबाज

Suresh Raina Video: सुरेश रैना ने क्रिकेट के बाद गोल्फ में आजमाया हाथ, वीडियो में देखें कैसे लगाया सटीक निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget