एक्सप्लोरर

IND vs SA: केएल राहुल की तारीफ में बोले गावस्कर, 'टॉप-10 शतक में से एक है सेंचुरियन में उनकी सेंचुरी'

KL Rahul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने शतक लगाकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला था. सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के इस शतक को टॉप-10 शतक में से एक बताया है.

IND vs SA: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां टीम इंडिया टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टेस्ट सीरीज खेल रही है. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है. इस पहले मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, और सिर्फ 121 रन के स्कोर पर 6 विकेट गिर चुके थे.

मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को निकालने के लिए केएल राहुल जब क्रीज़ पर आए थे, तब टीम का स्कोर 92 रन था और 4 विकेट गिर चुके थे. केएल राहुल ने 101 रनों की पारी खेली, और टीम इंडिया के स्कोर को 245 रनों तक पहुंचा दिया.

गावस्कर ने की केएल राहुल की तारीफ

केएल राहुल के इस शतक से भारत के महान पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर इतने खुश हुए कि उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा कि, "उन्होंने क्रिकेट इतिहास के सभी टेस्ट शतक तो नहीं देखे हैं, लेकिन अपने करियर में उन्होंने अभी तक भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए जितने भी शतक देखे हैं, उनमें से केएल राहुल का यह शतक टॉप-10 में जरूर शामिल हो गया है."

इसके अलावा सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के बारे में कहा कि, "चोट से वापस आने के बाद एशिया कप से केएल राहुल का एक अलग रूप देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि केएल राहुल में टैंलेंट की कमी तो कभी नहीं थी, और ये हम सभी जानते थे, लेकिन एशिया कप से उन्होंने बतौर विकेटकीपर जिस तरह का खेल खेला है, उससे हमें वो केएल राहुल देखने को मिल रहे हैं, जो हम पिछले कई सालों से देखना चाह रहे थे."

एशिया कप में हुई थी वापसी

आपको बता दें कि केएल राहुल ने एशिया कप में चोट से वापसी की थी, और मध्यक्रम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की जिम्मेदारी संभाली थी. केएल राहुल ने एशिया कप में अच्छी पारियां खेली, और फिर वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया. अब केएल राहुल ने टेस्ट फॉर्मेट में भी शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  केएल राहुल ने सेंचुरियन में सेंचुरी लगाकर बनाया एक खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, 94 रनों से जीता पहला मैच
एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, 94 रनों से जीता पहला मैच
6 चौके 7 छक्के, अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में ठोक दिए 77 रन
6 चौके 7 छक्के, अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में ठोक दिए 77 रन
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पूरे किए 900 विकेट
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पूरे किए 900 विकेट

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'बिरादरी की राजनीति से CM बनने का सपना अब असंभव', BJP का अखिलेश पर हमला
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़
Embed widget