एक्सप्लोरर

IND vs SA, 1st Test Day-2 Lunch: दोहरे शतक से चूके रोहित शर्मा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे के लंच ब्रेक तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारतीय क्रिकेट टीम ने एक विकेट खोकर 324 रन बना अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 138 और चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत ने रोहित शर्मा के रूप में अपना एकमात्र विकेट खोया है. वह दोहरे शतक से चूक गए और 176 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए.

दिन का पहला सत्र हालांकि रोहित के नाम ही रहा जिसमें उन्हें मयंक का भरपूर सहयोग भी मिला. भारत ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के 202 रनों के साथ की थी. पहले दिन रोहित 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर लौटे थे. पहले दिन बारिश के कारण आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका था.

इन दोनों ने वहीं से शुरुआत की जहां खत्म की थी. बिनी किसी परेशानी के यह जोड़ी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को खेल रही थी. मयंक ने 69वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन ले अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया.

रोहित और मयंक आसानी से रन ले रहे थे और बड़े शॉट्स भी लगा रहे थे. रोहित ने भी 76वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन ले अपने 150 रन पूरे किए. इस जोड़ी ने टीम के स्कोर को 300 पार भी पहुंचा दिया.

रोहित अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. तभी वह केशव महाराज की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए और क्विंटन डी कॉक ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं. रोहित ने अपनी पारी में 244 गेंदों का सामना कर 23 चौके और छह छक्के लगाए.

उन्होंने मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की. यह भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.

रोहित के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने नई गेंद ली और एक और विकेट लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली.

मयंक 270 गेंदों पर 16 चौके और तीन छक्के लगाकर खेल रहे हैं. पुजारा ने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget