एक्सप्लोरर

IND vs PAK: जानिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

Asia Cup 2022: एशिया कप के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया.

Rohit Sharma After Winning the Match: दुबई में खेले गए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई.

भारत की इस जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में चार चौकों औक एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए. वहीं इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें इस मैच में जीत का पूरा भरोसा था. वहीं रोहित ने हार्दिक की तारीफ करते हुआ कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हम जानते हैं कि वह बैटिंग में क्या कर सकते हैं.

जीत के बाद रोहित ने की हार्दिक की तारीफ
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कहा कि लक्ष्य के आधे तक हम जानते थे कि हम किसी भी स्थिति में मैच जीत सकते हैं. वहीं उन्होंने मैच के हीरो हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि  जब से उसने (हार्दिक) वापसी की है, वह शानदार रहा है. जब वह टीम का हिस्सा नहीं था, तो उसने सोचा कि उसे अपने शरीर और अपने फिटनेस क्या करने की जरूरत है. अब वह आसानी से 140+ की रफ्तार में गेंदबाजी कर रहा है. वहीं हार्दिक के बल्लेबाजी को लेकर रोहित ने कहा कि हम सभी जानें है कि वह बल्ले से या कर सकता है. वापसी के बाद से वह काफी शांत और कॉन्फिडेंट हो गया है कि उसे क्या करना है चाहे वो बैट से हो या गेंद से हो. वह तेजी से गेंदबाजी कर सकता है. यह बस अपने गेम की समझने की बात है और वह अच्छा कर रहा है.  

147 रन पर ढेर हुई थी पाकिस्तानी टीम
दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. हालांकि, वह काफी धीमे खेले. वहीं भारत भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की. हार्दिक ने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं भुवनेश्वर कुमार को कुल चार सफलता मिलीं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs PAK: सांसें रोक देने वाले मैच में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, हार्दिक पांड्या ने गेंद के बाद बल्ले से भी किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget