एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप मैच खेल रहे हैं दिनेश कार्तिक, ऐसा रहा है विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में शामिल किया है.

Dinesh Karthik in Playing11: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला शुरू हो चुका है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी थमाई है. यहां दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ठीक वैसी ही रही है जैसी उम्मीद की जा रही थी. यहां खास बात यह है कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को पूरे 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच खेलना नसीब हुआ है.

आखिरी बार 2010 में खेला था टी20 वर्ल्ड कप मैच
दिनेश कार्तिक ने आखिरी बार साल 2010 में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था. इस मैच में वह ओपनिंग आए थे. उन्होंने 12 गेंद पर 13 रन बनाए थे. इसके बाद चार वर्ल्ड कप में उन्हें कोई मौका नहीं मिला. अब जाकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के भारत के पहले मुकाबले में वह ग्यारह खिलाड़ियों में जगह बना पाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने 2007 से 2010 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले खेले. इनमें वह महज 11.40 की औसत से 57 रन बना पाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 17 रहा. उनका स्ट्राइक रेट भी 111.76 का रहा.

दिनेश कार्तिक का ओवरऑल T20I रिकॉर्ड
दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 29.21 की औसत से 672 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.40 रहा है. अपने पूरे करियर में वह केवल एक फिफ्टी लगा पाए हैं.

भारत-पाक की स्क्वाड में एक खास बात
भारतीय स्क्वाड में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) की भारतीय स्क्वाड का हिस्सा भी थे. वहीं पाकिस्तान की वर्तमान स्क्वाड में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो टी20 वर्ल्ड कप 2007 का हिस्सा रहा हो.

यह भी पढ़ें... 

IND vs PAK in T20I: टी20 क्रिकेट में अब तक 11 बार हुई भारत-पाक की टक्कर, जानिए इन मुकाबलों से जुड़े 10 खास आंकड़े

IND vs PAK: अक्षर या अश्विन? जानें प्लेइंग-11 में कौन होगा टीम इंडिया का दूसरा स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget