एक्सप्लोरर

Watch: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने 45 मिनट किया विकेटकीपिंग का अभ्यास, जानें क्या-क्या तैयारी की

KL Rahul: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल पूरी तरह फिट हो गए हैं. शुक्रवार को उन्होंने 45 मिनट तक विकेटकीपिंग का अभ्यास किया.

Asia Cup 2023, KL Rahul: 2023 एशिया कप में 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में भिड़ेंगी. इस महामुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जड़ गए हैं. राहुल लंबे वक्त के बाद फिट हुए हैं, ऐसे में सबके मन में सवाल था कि क्या वह विकेटकीपिंग कर पाएंगे. 

शुक्रवार को केएल राहुल ने अपने आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए नेट में करीब 45 मिनट तक विकेटकीपिंग की. इससे पहले उन्होंने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया था. 

राहुल के नेट पर कड़े विकेटकीपिंग अभ्यास को देखकर भारत के रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सुपर-4 मैच के लिए उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना भी बढ़ गयी है. राहुल ने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल मार्च में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. 

राहुल ने प्रेमदासा स्टेडियम में स्टंप पर खड़े रहकर शुरुआत की और दो सहयोगी स्टाफ ने बल्लेबाज और गेंदबाज की भूमिकाएं निभाईं, जो स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग का अभ्यास था. राहुल को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को लपकने का अभ्यास कराया गया और वह पूरे समय बिना किसी परेशानी के अभ्यास करते रहे. 

राहुल ने फिर अपना ध्यान लेग साइड पर गेंद लपकने में लगाया. वह बिना किसी परेशानी के गेंद पकड़ते रहे. इस ड्रिल के बाद उनकी स्टंपिंग की क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया. बाद में कुलदीप यादव ने बल्लेबाजी और राहुल ने बायें हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग अभ्यास किया. 

हालांकि टीम प्रबंधन को उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर गहराई से विचार करना होगा. राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं. किशन ने चार मैचों में चार अर्धशतक जड़कर सभी को प्रभावित किया है, जिसमें तीन वेस्टइंडीज और एक पाकिस्तान के खिलाफ आया था. 

ये भी पढ़ें-

'वह वर्ल्ड कप का पहला मैच भी खेलेगा...', ईशान किशन या केएल राहुल के सवाल पर संजय मांजरेकर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget