एक्सप्लोरर

IND vs NZ, World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट कैसे पक्का कर देगी?

NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड इस वर्ल्ड कप में 4-4 मुकाबले जीत चुकी है. अगले मुकाबले में जीत से यह टीमें सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का कर सकती हैं.

WC 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है. यह मैच 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 के अब तक के मुकाबलों को देखें तो यह मैच इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दो हफ्तों से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने की होड़ रही है. इन दोनों टीमों ने अपने सभी 4-4 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 पॉजिशन पर कब्जा बनाए रखा है. खास बात यह भी है कि इन टीमों ने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में भी जीते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें जिस अंदाज में खेल रही है, वो लाजवाब है. कोई अन्य टीम इनके मुकाबले कहीं भी ठहरती दिखाई नहीं दे रही है. ऐसे में जब यह दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी तो यह इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे कड़ा मुकाबला साबित होता नजर आएगा. पिछले 20 सालों में टीम इंडिया किसी भी आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को शिकस्त नहीं दे पाई है. यह आंकड़ा इस मुकाबले को और हवा देता नजर आ रहा है.

बहरहाल, दोनों टीमें दमदार हैं और इतना तय है कि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सेमीफाइनल की टिकट लगभग तय कर लेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही 10 टीमों को राउंड रॉबिन मुकाबलों में 9-9 मैच खेलने हैं और जिस तरह से अब तक नतीजे आए हैं, उस हिसाब से 5 या 6 मुकाबले जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. फिर भारत और न्यूजीलैंड का तो रन-रेट भी सबसे बेहतर है. ऐसे में यह दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर लगभग सेमीफाइनल की टिकट पक्का कर सकती हैं.

टीम इंडिया का टिकट पक्का कैसे?
भारतीय टीम अब तक वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दे चुकी है. अगर वह कीवी टीम को भी अगला मैच हरा देती है तो उसकी 5 जीत हो जाएगी. इसके बाद उसके सामने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और श्रीलंका की चुनौती रह जाएंगी. यहां इंग्लैंड तो मजबूत टीम है लेकिन नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराना टीम इंडिया के लिए किसी भी तरह से मुश्किल नहीं रहेगा. ऐसे में अगर भारतीय टीम इंग्लैंड से हार भी जाती है तो भी वह श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराकर आसानी से टॉप-4 में एंट्री कर सकती है.

आखिर क्यों होगा यह सबसे कड़ा मुकाबला?
न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले इस मुकाबले में ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका पूर्वानुमान लगाना बेहद मुश्किल है. कुछ आंकड़े न्यूजीलैंड को विजेता बता रहे हैं और कुछ आंकड़ों में टीम इंडिया भारी नजर आ रही है. हेड टू हेड आंकड़ों में भारतीय टीम (58 जीत) न्यूजीलैंड (50 जीत) पर हावी है, तो वर्ल्ड कप भिड़ंत में कीवी टीम को बढ़त हासिल है. फिर पिछले दो दशक में आईसीसी टूर्नामेंट्स में हुई भिड़ंत के नतीजे भी न्यूजीलैंड के पक्ष में जा रहे हैं. हालांकि वर्तमान आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर है, वर्ल्ड कप भी घरेलू मैदानों पर खेला जा रहा है और पिछली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा शिकस्त दी थी, ऐसे में भारतीय टीम के विजय होने के भी अच्छे आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ ODIs Stats: सचिन ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में किंग कोहली भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget