एक्सप्लोरर

IND vs NZ: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज़, लिस्ट में दो मौजूदा खिलाड़ी भी शामिल

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट मैच में खेल रहे केन विलियमसन और रॉस टेलर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स में शामिल हैं.

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में केन विलियमसन और रॉस टेलर भी खेल रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स में शामिल हैं. टॉप-5 में बाकी खिलाड़ी कौन हैं? यहां पढ़ें..

1. ब्रेंडन मैककुलम 
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैककुलम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. मैककुलम ने भारत के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 1224 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 68 का रहा. भारत के खिलाफ मैककुलम ने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 302 रन है.

2. जीटी डॉलिंग
साल 1965-69 के बीच न्यूजीलैंड के इस क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ 11 मैचों में 48 की औसत से 964 रन बनाए. डॉलिंग ने भारत के खिलाफ 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रन रहा है.

3. बर्ट सटक्लिफ
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर बर्ट सटक्लिफ ने साल 1955 से 1965 के बीच भारत के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले. इन 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 68 की औसत से 885 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े. भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 230 रन है.

4. रॉस टेलर
कानपुर टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने अब तक भारत के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 870 रन बनाए हैं. वर्तमान सीरीज में उनके पास इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आने का मौका है.

5. केन विलियमसन
केन विलियमसन वर्तमान में हो रही भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के कप्तान हैं. कानपुर में हो रहा मैच उनका भारत के खिलाफ 13वां मैच है. विलियमसन ने अब तक इन 13 मैचों की 22 पारियों में 39.47 की औसत से 829 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. इस सीरीज में उनके पास भी इस लिस्ट में अपना नंबर सुधारने का मौका है.

यह भी पढ़ें..

IND vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर का डेब्यू, जानिए किन 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं द्रविड़, टॉप-5 में ये खिलाड़ी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह? जानें सबकुछ
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह?
Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज

वीडियोज

Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?
Bharat Bhhagya Viddhaata Review: Kangana Ranaut ने दिखाया Cama Hospital में Nurses का जज्बा
TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही', पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
'अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही', पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात
IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget