एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड की मजबूत स्थिति पर ईशांत शर्मा का ये बयान जान खुश हो जाएंगे भारतीय फैन्स

India vs New Zealand 1st Test: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मैच में कीवी टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

वेलिंग्टन: पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की मजबूत स्थिति में पहुंचने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि उनकी टीम मजबूती से वापसी करेगी और यह टीम की एक खासियत है. मेजबान न्यूजीलैंड ने यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं. कीवी टीम को अब तक 51 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है.

ईशांत ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "हमें विश्वास है कि हम वापसी कर सकते हैं. यह हमारी टीम की खासियत है." ईशांत ने मैच के दूसरे दिन 31 रन पर अब तक तीन विकेट हासिल किए हैं.

उन्होंने कहा, "यहां रिवर्स स्विंग नहीं हो रही थी. वास्तव में कुछ भी नहीं हो रहा था. मैं बॉल को सीम के सहारे नहीं पकड़ पा रहा था और दूसरी चीजें करने की कोशिश कर रहा था. 40-50 ओवर के बाद कूकाबुरा नरम हो जाती है, इसलिए आपको तेज गति से गेंदबाजी करने की जरूरत होती है. इसके बाद मैंने क्रॉस सीम के सहारे गेंदबाजी करना शुरू कर दी."

ईशांत टेस्ट मैच शुरू होने से तीन सप्ताह पहले रणजी ट्रॉफी मैच में चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके थे. लेकिन बाद में उन्होंने फिटनेस हासिल की और फिर भारतीय टीम से जुड़े. वह 24 घंटे का सफर करके पहले टेस्ट से ठीक 72 घंटे पहले ही न्यूजीलैंड पहुंचे थे. उन्होंने कहा, "मैं खुश नहीं था, क्योंकि मैं दो दिन से सोया नहीं हूं. मैं जैसी गेंदबाजी करना चाहता था, वैसे कर नहीं पाया हूं. मुझे खेलने के लिए कहा गया और मैं खेला. टीम के लिए कुछ भी कर सकता हूं."

भारतीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हूं. मैं अपने शरीर से खुश नहीं था, क्योंकि पिछली रात मैं 40 मिनट ही सो सका था. टेस्ट मैच से पहले मैं तीन घंटे ही सो सका था." ईशांत ने कहा, "सारा श्रेय एनसीए सहयोगी स्टाफ को जाता है क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत की. मुझे लगा नहीं था कि मैं टेस्ट खेल पाऊंगा क्योंकि चोट ही ऐसी थी."

भारतीय टीम की कोशिश तीसरे दिन न्यूजीलैंड को जल्दी आउट करने पर होगी. वहीं कीवी टीम अधिक से अधिक रनों की बढ़त हासिल करना चाहेगा. दोनों टीमों के बीच अभी तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें:

ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का हुआ निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget