एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 24 फरवरी को मोटेरा में देखेंगे मैच

24 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. इस मैच को देखने और मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गांधीनगर स्थित राजभवन से सीधे मोटेरा स्टेडियम के लिए जाएंगे.

24 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. इस मैच को देखने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गांधीनगर स्थित राजभवन से सीधे मोटेरा स्टेडियम के लिए जाएंगे. वह 11.30 बजे पहुंच कर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और फिर भारत बनाम इंग्लैंड मैच देखेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद के साथ अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रपति कोविंद 3 बजे तक मैच देखेंगे और फिर सीधे अहमदबाद एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे. 3.30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना होंगे.

इंग्लैंड को शिकस्त दे सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ यहां मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत करने उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाईट होगा और इसे गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में हराया था जबकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

मोटेरा का स्टेडियम नए तरीके से तैयार किया गया है और यहां की नई पिच भारतीय टीम के लिए पूरी तरह नई है. अभी तक भारतीय टीम ने गुलाबी गेंद से सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं. पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला गया था, जहां टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर सिमट गई थी जो उसके टेस्ट इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर है.

इंग्लैंड ने गुलाबी गेंद से आखिरी टेस्ट मार्च 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला था. भारत ने पहला डे-नाईट टेस्ट नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. ऐसी संभावना है कि भारत तीसरे टेस्ट के लिए टीम में तीन स्पिनर को खेलाने की रणनीति में बदलाव कर सकता है. चेन्नई में खेले गए पहले दो टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन स्पिनर खेलाए थे.

अबतक खेले गए डे-नाईट टेस्ट में ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके हैं. भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने महज पांच ओवर गेंदबाजी की थी.

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत के पहले डे-नाईट टेस्ट में आठ विकेट लिए थे. भारत के लिए राहत की बात है कि उमेश ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह अगले दो टेस्टों के लिए टीम में शामिल होने के लिए फिट घोषित किए गए हैं. इस बीच इशांत शर्मा भी अपने 100वें टेस्ट के लिए तैयार हैं.

हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के अनुसार पिच स्पिनरों के लिए मददगार है और दूसरे टेस्ट की तुलना में इस पिच में कोई परिवर्तन नहीं है. इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल कर सकता है. यह दोनों तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं थे. एंडरसन को इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के कारण टीम से बाहर रखा गया था जबकि आर्चर चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके थे.

इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर कप्तान जोए रूट और बेन स्टोक्स के कंधे पर होगी. हालांकि टीम में जॉनी बेयरस्टो के लौटने से इंग्लिश टीम का बल्लेबाजी क्रम थोड़ा मजबूत होने के उम्मीद है.

भारतीय टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेकर हार से बचना चाहेगी. टीम इंडिया के अगले दो टेस्ट में से किसी एक में भी हार उसकी डब्ल्यूटीसी के फाइनल की राहें कठिन कर सकती है. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अगले दो टेस्ट में जीत और सीरीज पर कब्जा करने की जरुरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget