एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: Rohit Sharma ने टेस्ट में अब तक लगाए सात शतक, सातों बार जीती टीम इंडिया

रोहित ने नवंबर 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने पदार्पण मैच में ही उन्होंने पहली पारी में 177 रनों की शतकीय पारी खेली थी. भारत ने इस मैच को पारी और 51 रनों से जीता था.

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक सात शतक लगाए हैं और इन सातों शतक में भारत को जीत मिली है. रोहित ने अपने सातों शतक अब तक भारत में ही लगाए हैं. रोहित के ये सात शतक 36 टेस्ट मैचों में आया है. उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक इंग्लैंड के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगाया. रोहित ने इस मैच में 161 रनों की पारी खेली. भारत ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से करारी शिकस्त दी.

रोहित ने नवंबर 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने पदार्पण मैच में ही उन्होंने पहली पारी में 177 रनों की शतकीय पारी खेली थी. भारत ने इस मैच को पारी और 51 रनों से जीता था.

रोहित ने अपना दूसरा टेस्ट शतक नवंबर 2013 में ही विंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगाया गया था जब उन्होंने 111 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और भारत ने इस टेस्ट को पारी और 126 रनों से जीता था. सलामी बल्लेबाज के बल्ले से उनके करियर का तीसरा टेस्ट शतक नवंबर 2017 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ आया था. इस मैच में रोहित ने 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और भारत को पारी और 239 रनों से बड़ी जीत मिली थी.

चौथा टेस्ट शतक उन्होंने अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था. रोहित ने इस मैच की पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए थे और भारत को इस टेस्ट में 203 रनों की बड़ी जीत मिली थी. रोहित ने अपना छठा टेस्ट शतक रांची में 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था. उन्होंने इस मैच में अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया था और भारत ने इस मैच को पारी और 202 रनों से जीता था.

33 वर्षीय रोहित ने भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 61 पारियों में 45.83 की औसत से 2475 रन बनाए हैं. इनमें उनके नाम 11 अर्धशतक भी शामिल है. टेस्ट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 212 रनों का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget