एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: विराट कोहली ने इंग्लैंड में बल्लेबाजी को बताया सबसे मुश्किल, इस चीज को दूर रखने की दी सलाह

IND Vs ENG: विराट कोहली इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना सबसे मुश्किल मानते हैं. विराट कोहली ने बताया है कि किस चीज को दूर रखकर इंग्लैंड में कामयाबी हासिल की जा सकती है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है. फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में बल्लेबाजी को लेकर अहम बयान दिया है. विराट कोहली का मानना है कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करते हुए आपको अपने इगो को दूर रखना होता है.

इसके साथ ही विराट कोहली को पूरा विश्वास है कि मौजूदा भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज जीतने की क्षमता रखती है. विराट कोहली ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''क्या यह विरोधी टीम की मजबूती पर निर्भर करता है? यहां तक कि जब टॉप खिलाड़ी खेल रहे हो तो भी हमें लगता है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.''

विराट का मानना है कि पिछले कई सालों से टीम इंडिया बेहतरीन क्रिकेट खेली रही है और लॉर्ड्स में मिली जीत उसी का नतीजा है. कप्तान ने कहा, ''हम विरोधी टीम के कमजोर होने का इंतजार नहीं करते. इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी टीम से पूछा गया सही सवाल है जो पिछले इतने सालों से इतना अच्छा क्रिकेट खेल रही है. हम विरोधी टीम के कमजोर होने पर निर्भर नहीं हैं, हम किसी भी सीरीज को इस तरह नहीं देखते.''

इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना है सबसे ज्यादा मुश्किल

इंग्लैंड में बल्लेबाजी के बारे में कोहली ने कहा, ''इंग्लैंड में आप कभी नहीं कह सकते कि आप क्रीज पर जम गए हो. आपको अपने इगो को दूर रखना होता है. यहां के हालात अन्य स्थानों की तरह नहीं है जहां 30 से 40 रन बनाने के बाद आप शॉट खेलने के लिए गेंद चुन सकते हो.''

विराट कोहली ने आगे कहा, ''आपको उसी तरह बल्लेबाजी करनी होती है जैसे शुरुआती 30 रन बनाने के लिए की और इसके बाद इसी तरीके को जहां तक संभव को दोहराना होता है. इंग्लैंड में इसी तरह के अनुशासन और धैर्य की जरूरत होती है.''

विराट कोहली ने इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने को सबसे मुश्किल बताया है. कोहली ने कहा, ''अगर इंग्लैंड में आपके अंदर धैर्य नहीं है तो आप कभी भी आउट हो सकते हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अनुभवी हो या आपने कितने रन बनाए हैं. आपको अच्छे फैसले करने की जरूरत होती है क्योंकि मेरे नजरिए से इंग्लैंड के हालात सबसे मुश्किल हैं.''

क्रिकेट के साथ खाने के भी शौकीन हैं Virat Kohli, जानिए क्या है उनका सबसे पसंदीदा खाना, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 मैच 1 विकेट, 11+ की इकॉनमी, कमबैक में भुवनेश्वर कुमार फ्लॉप; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
4 मैच 1 विकेट, 11+ की इकॉनमी, कमबैक में भुवनेश्वर कुमार फ्लॉप; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ 5th T20I Highlights: टिम सेफर्ट की आंधी में उड़ी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता 5वां टी20
Highlights: टिम सेफर्ट की आंधी में उड़ी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता 5वां टी20
गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने बहुत मारा; पांचवां टी20 भी हारा भारत
गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने बहुत मारा; पांचवां टी20 भी हारा भारत

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget