एक्सप्लोरर

IND vs ING: 'यहां कई बड़ी टीमें आई लेकिन...', इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय प्लेयर ने शुभमन गिल को दे डाली चेतावनी

IND vs ENG Test Series 2025: 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होगा. सभी फैंस शुभमन गिल को बतौर कप्तान देखने के लिए बेताब हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिल एंड टीम को चेताया है.

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां 20 जून से लीडस् में पहला टेस्ट खेला जाएगा. ये टीम इंडिया के लिए एक मुश्किल दौरा है, क्योंकि तीन सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों (विराट, रोहित और अश्विन) के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद ये पहली सीरीज है. शुभमन गिल को बतौर कप्तान देखने के लिए सभी उत्सुक हैं, लेकिन एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें इस दौरे से पहले चेताया है.

शुभमन गिल को रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है. इंग्लैंड दौरे से से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को चेतावनी दे डाली. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वो कह रहे हैं कि ये दौरा गिल एंड टीम के लिए बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला.

स्काई स्पोर्ट्स पर बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "मेरे अनुसार शुभमन गिल ने अभी यह महसूस नहीं किया कि टीम इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ कप्तान बनने का क्या मतलब है. वह शेर के मांद में घुसने जा रहे हैं. इंग्लैंड में खेलना आसान नहीं है, कई बड़ी-बड़ी टीमों ने इंग्लैंड में मुश्किलों का सामना किया."

हालांकि कार्तिक ने ये भी बताया कि इस दौरे में भारत के पक्ष में क्या चीज रहने वाली है. उन्होंने कहा, "मेरे अनुसार इंग्लैंड की गेंदबाजी कमजोर है. भारत के लिए इस दौरे पर यही एक पॉजिटिव चीज देखता हूँ. अच्छी बल्लेबाजी से उन्हें दबाव में डाला जा सकता है. जब मैं बैटिंग कहता हूँ तो मेरा मतलब इंग्लैंड की बल्लेबाजी निश्चित रूप से टीम इंडिया पर दबाव बनाएगी. इंग्लैंड की गेंदबाजी अभी प्रगति वाले दौर पर है और ये भारतीय टीम के पक्ष में जा सकता है."

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget