एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: इंग्लैंड को हराने वाले आर अश्विन की डांसिंग वीडियो वायरल, देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन ने लाजवाब प्रदर्शन किया. अश्विन ने मैच में 7 विकेट लिए और शानदार शतक भी जड़ा. मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजे गए अश्विन का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन ने लाजवाब प्रदर्शन किया. अश्विन ने मैच में 7 विकेट लिए और शानदार शतक भी जड़ा. मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजे गए अश्विन का एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया दबाव में थी. इस मैच को हारने का मतलब था लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की  रेस से बाहर हो जाना. लेकिन इस टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में अंग्रेजों को परास्त किया.

रोहित शर्मा के 161 रनों की बदौलत भारत ने 329 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में अश्विन की फिरकी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं पाए. भारत ने इंग्लैंड को मात्र 134 रनों पर समेट दिया. अश्विन ने इसके बाद दूसरी पारी में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाएं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा.

वहीं दूसरी पारी में भी अश्विन ने अंग्रेजों को जमकर परेशान किया और 3 विकेट निकाले. अश्विन ने मैच में कुल 8 विकेट झटके. वहीं मैच में कुल 119 रन भी बनाए. अश्विन का ऑलराउंड प्रदर्शन तारीफें तो बटोर ही रहा है लेकिन उनका डांस अधिक चर्चा में है. दरअसल इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जब भारत की जीत सुनिश्चित थी तब फिल्डिंग कर रहे अश्विन ने डांस किया जो कैमरे में कैद हो गया. अश्विन को झूमते हुए देखकर दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाई.

दरअसल आर अश्विन चेन्नई के ही रहने वाले हैं. चेन्नई में अश्विन सुपरस्टार हैं. वैसे आर अश्विन 400 टेस्ट विकेट लेने से महज 6 विकेट दूर हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले तीसरे पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन यह शानदार उपलब्धि अपने नाम करने में कामयाब होंगे. फिलहाल आप अश्विन को डांस करते देख खुश होते रहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget