एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ओवल टेस्ट में इंडिया के पास पकड़ मजबूत करने का मौका, अच्छी गेंदबाजी को रखना होगा जारी

India Vs England Oval Test: भारत पहली पारी में सिर्फ 191 रन ही बना पाया है. इसके बावजूद गेंदबाजों ने रूट समेत इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को 53 रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया.

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली. भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया, लेकिन बुमराह और उमेश ने दिन के खेल खत्म होने तक टीम इंडिया को वापसी का एक मौका जरूर दिला दिया है. भारत के पहली पारी में 191 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 53 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड भारत से पहली पारी के आधार पर अभी 138 रन पीछे है.

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के पास मैच को अपनी पकड़ मजबूत बनाने का बेहतरीन मौका है. इंग्लैंड के इनफॉर्म बल्लेबाज जो रूट 21 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. अगर टीम इंडिया अपनी बेहतरीन गेंदबाजी को दूसरे दिन भी जारी रखने में कामयाब रहती है और इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज को मौका नहीं देती तो वह सीरीज में बढ़त हासिल कर सकती है. 

अच्छी नहीं रही इंग्लैंड की शुरुआत 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन और क्रैग ओवरटोन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को दो और उमेश यादव को अबतक एक विकेट मिला है.

भारत को पहली पारी में ढेर करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और उसने छह रन के स्कोर पर रोरी बर्न्‍स (5) और हसीब हमीद (0) के विकेट गंवाए. इसके बाद उमेश ने कप्तान जोए रूट को बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. रूट ने 25 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) का विकेट कुल 28 के योग पर गंवाया. इसके कुछ देर बाद लोकेश राहुल रॉबिंसन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. राहुल ने 44 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 17 रन बनाए. चेतेश्वर पुजारा 4 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने 96 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए. रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहा और वह 14 रन ही बना सके. 

शार्दुल 36 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाकर आउट हुए. इसके तुरंत बाद बुमराह खाता खोले बिना रन आउट हुए. फिर उमेश (10) आखिरी बल्लेबाज के रुप में आउट हुए जबकि मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड की ओर से वोक्स के अलावा ओली रॉबिंसन ने तीन विकेट लिए जबिक जेम्स एंडरसन और ओवरटोन को एक-एक विकेट मिला.

IND vs ENG 4th Test Day 1: गेंदबाजों ने कराई भारत की वापसी, इंग्लैंड का स्कोर 53/3

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget